Friday, 14 November 2025

आ गए आ गए बिहार चुनाव के परिणाम, जानें कौन कहां से जीता और कौन हारा*

*आ गए बिहार चुनाव के परिणाम, जानें कौन कहां से जीता और कौन हारा*
*कौन कहां से जीता जानें*
केवटी से बीजेपी के डॉ.मुरारी मोहन झा, साहेबगंज से भाजपा के राजू कुमार सिंह, गया टाउन से बीजेपी के प्रेम कुमार की जीत हुई है. वहीं कोचाधामन से एआईएमआईएम के मो सरवर आलम जीते हैं. सारण के बनियापुर सीट से भाजपा विधायक केदारनाथ सिंह चुनाव जीते, आधिकारिक घोषणा थोड़ी देर में होगी. दरभंगा शहर से 23000 मतों से संजय सरावगी विजयी हुए हैं
*मोकामा से जीत गए अनंत सिंह*
मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह जीत गए हैं. पटना के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी आनंत सिंह 29710 मतों जीते हैं. उनके घर पर जश्न का माहौल है. आरजेडी प्रत्याशी और सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी की हार हुई है.
*तारापुर सीट से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की जीत*
तारापुर सीट से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी जीत गए हैं. उन्हें 46 हजार वोट मिले हैं. सम्राट चौधरी ने आरजेडी के अरुण कुमार को मात दी है. वहीं राघोपुर से तेजस्वी यादव 9 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं.
*बेतिया विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशी रेणु देवी की जीत*
बेतिया विधानसभा सीट से 17000 वोट से भाजपा प्रत्याशी रेणु देवी की जीत हुई है. रेणु देवी ने वाशी अहमद की हार हुई है.
*RJD के कुमार सर्वजीत की बोधगया सीट पर फतह*
बोधगया सीट से RJD के कुमार सर्वजीत की जीत हुई है. उन्हें 100236 वोट मिले हैं, 881 वोटों से LJPR के श्यामदेव पासवान को हराया है, उन्हें 99355 वोट मिले.
*एनडीए की बढ़त बरकरार रहने पर भाजपा समर्थकों में जश्न*
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बढ़त बरकरार रहने पर भाजपा समर्थक जश्न मना रहे हैं. एनडीए 198 सीटों (BJP 89, JDU 77, LJP(RV) 23, HAMS 5, RLM 4) पर आगे चल रहा है, मतगणना जारी है.
*शेखपुरा से जदयू उम्मीदवार रणधीर कुमार सोनी आगे*
16 वें राउंड के मतगणना में शेखपुरा से जदयू उम्मीदवार रणधीर कुमार सोनी को 3387 वोट मिले. कुल मिलाकर 60913 वोट प्राप्त हुए हैं. राजद प्रत्याशी विजय कुमार को 3247 वोट. अब तक कुल प्राप्त मत 43120 वोट प्राप्त हुए हैं. जदयू उम्मीदवार रणधीर कुमार सोनी 17793 वोट से आगे चल रहे हैं.
*बोधगया बदल सकता है खेल*
बोधगया में ऊंट किसी भी करवट बैठ सकता है. 23 राउंड तक 5 हजार से अधिक बढ़त बढ़ाने वाले लोजपा आर के प्रत्याशी 25वें राउंड में मात्र 531 वोट से आगे हैं. एक राउंड अभी बाकी है.

No comments:

Post a Comment