*गर्मियों में यात्रियों की भीड़ देख रेलवे ने उठाया कदम,*
*अब 17 फेरों में होगा गर्मी स्पेशल ट्रेनों का संचालन,*
वाराणसी। रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी सं 04052/04051 आनंद विहार टर्मिनल-बनारस-आनंद विहार टर्मिनल, ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों का संचालन 17 फेरों में करने का निर्णय लिया है।
जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इन विशेष गाड़ियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को समय-समय पर सरकार द्वारा जारी कोविड-19 नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। बताया कि इस दौरान गाड़ी सं. 04051 बनारस-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी 2 मई से 27 जून तक 17 ट्रिप में प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को बनारस से 17ः30 बजे प्रस्थान कर भदोही से 19ः00 बजे, जंघई से 20ः02 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 21ः50 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 00ः20 बजे प्रस्थान कर 08ः05 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुँचेगी।
गाड़ी सं. 04052 आनंद विहार टर्मिनल-बनारस विशेष गाड़ी 1 मई से 26 जून तक 17 ट्रिप में प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 23ः00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन कानपुर सेन्ट्रल से 04ः45 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 08ः00 बजे, जंघई से 09ः32 बजे भदोही से 10ः17 बजे चलकर 11ः50 बजे बनारस पहुँचेगी।
इस गाड़ी में स्लीपर श्रेणी के 4, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी 1 तथा एसएलआर श्रेणी के 2 कोच सहित 19 कोच लगाये जाएंगे।
No comments:
Post a Comment