Monday, 4 April 2022

रामपुर। स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक फरहत अली खां ने डीएम को पत्र सोप कर नवरात्र पर पशुवध रोके जाने की मांग की हैं।#AumTv786Rampur,

रामपुर। स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक फरहत अली खां ने डीएम को पत्र सोप कर नवरात्र पर पशुवध रोके जाने की मांग की हैं।

पत्र में कहा गया हैं प्रदेश सरकार द्वारा दिये गये निर्देश में कहा गया है। कि पशु वध या कोई भी मांस नवरात्र में नहीं किया जायेगा। जिसपर रामपुर जिला और पुलिस प्रशासन ने गंभीरता पूर्वक कार्यवाही की जिसकी सभी सराहना करते हैं। रामपुर में मांस की बड़ी फैक्ट्री केमरी रोड पर स्थित हैं जिसमे सरकारी चिकित्सक से नगर पालिका एवं अन्य कर्मचारी नियुक्त हैं। उक्त मांस फैक्ट्री में हर रोज हजारों की संख्या में पशु वध किये जाते हैं और अब नवरात्र के समय में भी किये जा रहे हैं। जब छोटे-छोटे कारोबार मांस विक्रेताओं के बंद हैं तब इस फैक्ट्री से मांस का कारोबार और पशु वध बंद क्यों नहीं हुआ। इस प्रकार के कृते से भावनाओं के साथ प्रशासन का अन्याय पूर्ण कार्य होगा। पत्र में डीएम से पूरे मामले की जांच कराकर *मांस फैक्ट्री में नवरात्र तक पशुवध पर रोक लगाये जाने की मांग* की गई हैं।

No comments:

Post a Comment