जौनपुर। जन परिवहन संचालक संघ के बैनर तले बस मालिकों ने जिला अधिकारी जौनपुर मनीष कुमार वर्मा को सौंपा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को प्रेषित पत्रक। रिपोर्ट -Aumtv786
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री,
विषय -: जन परिवहन संचालकों को नगर पालिका परिक्षेत्र में स्थाई स्टैंड सुनिश्चित कराए जाने और जन परिवहन संचालन संबंधित अन्य समस्याओं के संबंध में।
महोदय,
अधोलिखित बिंदुवार निवेदन है,
1. यह कि, श्रीमान जी के निर्देशानुसार, यात्रियों के आवागमन की सुविधा देखते हुए, एक सर्वसुविधायुक्त स्टैंड जिसमें, पेयजल, शौचालय एवम यात्री शेड बना हो, जेसीज चौराहे के निकट सुनिश्चित करें।
2. यह कि, जब तक स्टैंड सुनिश्चित ना हो जाए, तब तक वाहन स्वामियों को किसी भी प्रकार की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई प्रशासन द्वारा ना की जाए।
3. यह कि, हम वाहन स्वामी सारे प्रपत्र पूर्ण होने पर ही अपने वाहनों का संचालन विभिन्न मार्गों पर करते हैं, बावजूद इसके हमारे वाहनों को "डग्गामार" की श्रेणी में रखा जाता है। कृपा करके "डग्गामार" शब्द को परिभाषित करें, जिससे की हम अपनी त्रुटियां सुधार सकें।
4. यह कि,बस स्टैंड की भांति ही, टैक्सी और बैटरी संचालित तीन पहिया वाहनों का भी एक अलग स्टैंड सुनिश्चित करें, क्योंकि मुख्यतः जाम के कारक यही छोटे वाहन ही होते हैं।
5. यह कि, हम वाहन स्वामी, हर परिस्थिति में, चाहे वह कोरोना महामारी का दौर हो, चाहे वह निर्वाचन कार्य में सहयोग हो, या रैलियों और चुनावी सभाओं में सहयोग हो, प्रशासन की मंशा और निर्देश पर सदैव तत्पर रहते हैं। बावजूद इसके हर नुक्कड़ - चौराहे पर चालान का डर दिखाकर अवैध वसूली कर उत्पीड़न किया जाता है, यह कृत्य भी बन्द होना चाहिए।
6. यह कि, कोरोना महामारी के दौरान परिवहन संचालकों की बेपटरी हुई स्थिति, अभी तक संभल नहीं पाई थी कि, प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई से हम सभी वाहन स्वामी, सारे प्रपत्र समर्पण करने को मजबूर हो जाएंगे। जिसके कारण हजारों की संख्या में, वाहन स्वामी और उनसे संबंधित कर्मचारी सपरिवार सड़क पर आ जायेंगे, जिनके भरण पोषण की जिम्मेदारी भी श्रीमान जी सुनिश्चित करने का कष्ट करें।
हम जन परिवहन संचालक संघ के सदस्यगण आशा करते हैं कि, उक्त विषयों का संज्ञान लेते हुए श्रीमान जी एक न्यायसंगत व्यवस्था देने की महती कृपा करेंगे।
प्रार्थी
डॉ. दिनेश सिंह बब्बू
अध्यक्ष
जन परिवहन संचालक संघ
जौनपुर
संपर्क सूत्र - 9838407921
No comments:
Post a Comment