Tuesday, 5 July 2022

नवागत अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल,
प्रेस विज्ञप्ति

नवागत अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन)

बरेली,  05 जुलाई, 2022: श्री राजीव अग्रवाल ने इज्जतनगर मंडल पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) का पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व आप इज्जतनगर मंडल पर ही वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) के पद पर कार्यरत थे। 

श्री राजीव अग्रवाल ने रूड़की विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक तथा आई.आई.टी., दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में परास्नातक की उपाधी प्राप्त करने के उपरांत भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा के माध्यम से रेल सेवा में पदार्पण किया। आप वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडलों पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) के पद का कार्यभार बखूबी निभा चुके हैं। आपको बैडमिंटन खेलने एवं संगीत में अभिरुचि है। आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। आपको रेल प्रबंधन एवं रेल परिचालन का गहन अनुभव प्राप्त है।

No comments:

Post a Comment