मुकेश कुमार
मंडावर क्षेत्र में नही रूक रहा है। हरे भरे पेड़ काटने का सिलसिला मंडावर के कुछ लकड़ी ठेकेदार चोरी छुपे काट डालते हैं। हरे भरे पेड़ मंडावर क्षेत्र में कुछ ठेकेदार आम के हरे भरे पेड़ों को काटने से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन आम के बागों को काटा जा रहा है। सस्ते दामों में पेड़ों को लेकर मोटा पैसा कमाने के चक्कर में लगे रहते हैं। यह भी नहीं देख रहे हैं। कि आम के पेड़ों को काटना कानूनी अपराध है। जिसमें जेल भी हो सकती है।ऐसा ही मामला शनिवार को मंडावर में देखने को मिला आम के बाग में हरे भरे पेड़ों को काटा गया उधर सूत्रों की माने तो इन ठेकेदारों के संबंध वन विभाग के कुछ कर्मचारियों से जिसमें आम के हरे भरे पेड़ों को काट दिया जाता है। और वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लग पाती है। बाद में कह देते हैं। कि कार्यवाही होगी मगर कुछ नहीं होता है। अगर कार्रवाई की जाये तो पेड़ों को काटने की किसी भी ठेकेदार की हिम्मत नहीं होगी। उधर जब वन विभाग दरोगा मदनपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आम के पेड़ों की सुचना मिली है। फोरेस्ट गार्ड नीशू चौधरी को भेजा गया है। कार्यवाही की जायेगी। फोरेस्ट गार्ड नीशू चौधरी से भी बात की गई तो उन्होंने बताया कि आम के बाग में एक बड़ा पेड़ काटा गया है। जिन्होंने पेड़ काटा है उनके ऊपर कार्यवाही की जायेगी।
No comments:
Post a Comment