बिजौरी में श्री राम शोभायात्रा का फीता काट कर शुभारंभ।
नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के घनी आबादी वाले चर्चित गांव बिजौरी में एक सप्ताह पूर्व से चल रही श्री रामलीला के समापन के अवसर पर एक भव्य श्री राम शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लिया। मुझे इस पुनीत कार्य श्री राम शोभायात्रा के लिए मुख्य अतिथि के रूप में फीता काट कर शुभारंभ करने का आतिथ्य निमंत्रण मिला। गांव के संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में श्री राम शोभायात्रा का फीता काट कर शुभारंभ कर यात्रा को गांव में भ्रमण करने के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर- भाजपा कार्यकारिणी सदस्य कमल सैनी, भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व भाजपा जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा युवा मोर्चा मंडल मंत्री ओमकार शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता शकील अहमद, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, भाजपा बूथ अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, समाजसेवी अरुण कुमार,सरदार हरविंदर सिंह,सरदार सतेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, एडवोकेट राजेंद्र सिंह,सौरव कुमार, अरविंद कुमार, ग्राम प्रधान जोगेंद्र सिंह, नंदराम, दयाराम, अनिल कुमार,आशू कुमार, विकास कुमार,नेतराम सिंह, राजेंद्र कश्यप, महेंद्र जीत सिंह आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे,
No comments:
Post a Comment