Tuesday, 6 September 2022

शहबाजपुर में लगा था दोयज का मेला वहां पर सफाई ना होने के कारण मैदान में लगा कूड़े का ढेर

शहबाजपुर में लगा था दोयज का मेला वहां पर सफाई ना होने के कारण  मैदान में लगा कूड़े का ढेर 
मंडावर थाना क्षेत्र गांव शहबाजपुर में आपको बताते चलें कि एक सप्ताह पहले बूढ़े बाबा के मंदिर पर मेला लगा था जहां पर मेला लगने के बाद वहां पर मैदान में  कोई साफ सफाई नहीं कराई गई और वहां पर कूड़े के ढेर लगे हैं। और वहां पर आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज भी है। और एंडी एन जूनियर हाई स्कूल भी है। जहां पर स्कूल के बच्चों को गंदगी का सामना करना पड़ा है। उसकी साफ सफाई की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान शहबाजपुर व ग्राम प्रधान खैरपुर की बनती है। पर कोई भी ग्राम प्रधान मैदान में लगे कूड़े के ढेरों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।जब इस विषय में ग्राम प्रधान हेमराज सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया की सफाई कर्मियों की ड्यूटी योगी जी के आगमन पर बिजनौर लगी हुई थी
और में इसकी सफाई कल करवा दूंगा
संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment