Tuesday, 6 September 2022

नारायण इंटर कॉलेज दयालवाला मेंस्काउट गाइड के तृतीय दिवस प्रशिक्षण शिविर का समापन

नारायण इंटर कॉलेज दयालवाला में
स्काउट गाइड के तृतीय दिवस   प्रशिक्षण   का समापन

प्रथम सोपान के परीक्षण शिविर के तीसरे व अंतिम दिन सर्व प्रथम ध्वज शिष्टाचार के साथ ध्वजा रोहण किया गया एस एस परिहार ने लीडर ट्रेनर स्काउट ने स्काउट टोलो को पुनः उनके नियम, प्रतिज्ञा व सिद्धांत की जानकारी दी गई पुष्पा चौहान ने (जिला परीक्षण आयुक्त)रस्सीयो की गांठे, बाएं हाथ मिलाने का महत्व को भी दोहराया और आज के शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि तेजबहादुर कर्नवाल रहे, विद्यालय के प्रबंधक गणेश ठाकुर द्वारा मुख्य अतिथि को विद्यालय की और से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, एस एस परिहार को विद्यालय के प्रधानाचार्य की और स्मृति चिन्ह भेंट किया, पुष्पा चौहान की कुमारी ममता द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर विद्यालय के स्काउट गाइड के परीक्षण कौशल कुमार, योगेश कुमार, कुमारी नीतू आदि का विशेष सहयोग रहा

No comments:

Post a Comment