Saturday, 15 October 2022
मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के सूरज ब्रम्हे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बने
मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के सूरज ब्रम्हे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बने ( मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय के लिए होगा संघर्ष - ब्रम्हे ) नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक एवं मध्यप्रदेश बालाघाट के समाज सेवी सूरज ब्रम्हे को उनके काम की सक्रियता को देखते हुवे साथ ही देश के हरेक प्रान्तों में भ्रमण कर केंद्र सरकार की योजनाओं को तथा मा.मोदी जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाकर नरेंद्र मोदी विचार मंच संगठन का विस्तार करते हुवे संगठन को प्रदेशों में मजबूत बनाकर मा.मोदी जी के हाथों को मजबूत किया है। तथा समाज सेवा के कार्यो में हमेशा अग्रणीय रहने का कारण मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह तोमर के द्वारा सुरज ब्रम्हे को राष्ट्रीय संगठन महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। श्री ब्रम्हे अखिल भारतीय गढ़वाल समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, रेल्वे सलाहकार समिति भारत सरकार के पूर्व सदस्य, दूरसंचार सलाहकार समिति भारत सरकार के पूर्व सदस्य , पूर्व पार्षद, बजरंगदल के पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व विशेष आमंत्रित सदस्य, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व कार्यसमिति सदस्य , श्री ब्रम्हे अपने 40 वर्ष के राजनीतिक जीवन में अनेकों पद पर रहते हुवे सक्रिय राजनीति में रहे। उनके द्वारा जन हित एवं क्षेत्र के विकास में अनेकों जन-आन्दोलन प्रदर्शन किया गया है। जिससे क्षेत्र की जनता को लाभ भी मिला है साथ ही क्षेत्र का विकास भी हुआ है। अपनी जान पर खेल कर गलत का विरोध करने के लिए वे हमेशा तैयार रहते हैं। इसलिए देश भर में उनके हजारों प्रशंसक हैं। देश भर में भ्रमण कर उनके द्वारा संगठन के हित मे एवं जनता के हित मे अनेकों बैठके ली गई है। इनके द्वारा हमेशा ही मानव के अधिकारों एवं सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया गया है। इनको भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 ( ग ) के मौलिक अधिकार के अंर्तगत गठित एवं अनुच्छेद 23-24 से 39 ( क ) से 49 की मूलभावना के अनुरूप उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्यरत सामाजिक संगठन " मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग" का राष्ट्रीय संगठन महासचिव के पद का दायित्व दिया गया है। श्री ब्रम्हे ने अपने नियुक्ति पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि जो जिमेदारी मुझे दी गई है उनका निस्वर्थ भाव से पालन करते हुवे मानव के अधिकार एवं सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करता रहूँगा। इनकी नियक्ति से इनके प्रसंशको में हर्ष व्याप्त है। हजारों चाहने वालों ने इन्हें बधाईयाँ दी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
फरीदाबाद में अलफलाह विश्वविद्यालय के चारों ओर आतंक का कारखाना पकड़ा गया है जिसमें अंडरग्राउंड 200 वर्ग मीटर का एक भयानक गोला बारूद बम बनाने ...
-
* अब भी खाओगे घर से बाहर, होटल दुकान की पनीर??* हाईवे पर किसी सस्ते से सस्ते ढाबे में खाना खाइये, मेन्यू में कम से कम 6 आइटम पनीर के होंगे ...
-
* एक दिन की छुट्टी मतदाता बनाएगी लापरवाही जिंदगीभर की मतदाता सूची से छुट्टी कर देगी* चुन्ना आपको है। सभी प्रदेश और जनपद वासियों ...
No comments:
Post a Comment