Monday 8 May 2023

सहारनपुर अपडेट मोहण्ड रेंज में शिकार करने गए दो शिकारी गिरफ्तार मुठभेड़ के बाद किए गए गिरफ्तार

सहारनपुर अपडेट 

मोहण्ड रेंज में शिकार करने गए दो शिकारी गिरफ्तार मुठभेड़ के बाद किए गए गिरफ्तार 

वन विभाग की टीम पर हमला कर दो शिकारी हुए फरार


मोहण्ड के जंगल में अवैध असलेह सहित निरीह प्राणियों का शिकार करने आए 4 शिकारियों को वन विभाग की गश्ती टीम ने पेलियो के जंगल में घेर लिया। 


बताया जा रहा है कि इस दौरान शिकारियों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दो शिकारियों को छुड़ा लिया 


जबकि जान पर खेल कर दो शिकारियों को वन विभाग की टीम ने पकड़कर बिहारीगढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया है। 


पकड़े गए शिकारियों में एक युवक तनवीर पुत्र खलील   फतेहपुर पेलियों का बताया जा रहा वहीं 

दूसरा शिकारी इरशाद पुत्र शफीक शेरपुर खानाजादपुर का रहने वाला है।

इनके पास एक छुरी व एक  देशी रायफल 22बोर कारतूस सहित बरामद की हैं 
  

थाना बिहारीगढ़ पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई हैं

No comments:

Post a Comment