Friday, 1 November 2024

महापर्व दीपावली सभी के लिए शुभ हो;सभासद सतेंद्र सैनी

महापर्व दीपावली सभी के लिए शुभ हो;सभासद सतेंद्र सैनी!
स्योहारा/(डॉ०उस्मान ज़ैदी) नगर के वार्ड (25 )के सभासद एवं वरिश्ठ समाज सेवी सत्येंद्र सैनी दीपावली के पावन पर्व पर प्रकाश व साफ सफाई का वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर विशेष योगदान रहा महापर्व दीपावली भैया दूज गोवर्धन पूजा इन में विशेष त्योहारो पर  आपस में मिलजुल कर जश्न मनाने का आह्वान किया जिससे समाज में सांप्रदायिक सुहार्द व भाईचारा तथा गंगा जमुना तहजीब को बढ़ावा मिले समाज में यदि अमन होता है तो देश में उन्नति व प्रगति देखने को मिलती है! तथा समाज मजबूत होता है! दीपावली खुशियों रौनको में रोशनी उत्साह उमंग वे तरंगो का महापर्व है आपस में एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर आतिशबाजी व पटाखे छोड़कर जश्न मनाया जाता है! इस शुभ अवसर पर असहाय लोगों की आवश्यकता अनुसार सहायता की जाती है! जिससे सभी मिलजुल कर समाज में जश्न में चार चांद लग जाते हैं चौमुखी उत्साह उल्लास आदि में बढ़ोतरी होती है! पुराने गिले शिकवे भूल कर एक दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हैं! वरिष्ठ समाजसेवी एवं सभासद सत्येंद्र सैनी जी समय-समय पर अपने वार्ड के विकास के साथ-साथ सामाजिक कल्याण हेतु सदा समर्पित रहते हैं! उनके इस व्यक्तित्व से प्रभावित होकर समाज में इनका एक विशेष स्थान वह पहचान बनी हुई है! समस्त नगर वासियों को दीपावली के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं/ बधाई दी! सभी के जीवन में यह पावन पर्व बार-बार आता रहे! यह मनोकामना है हमारी!

No comments:

Post a Comment