स्वर्ग सुषमा स्वराज महिला हॉकी प्रतियोगिता की आयोजिका श्रीमति मारिया फरहत राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवम जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा रामपुर ने अवगत कराते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण और भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियन कप जीतने के उपलक्ष में सेवन ए साइड स्वर्ग सुषमा स्वराज ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन तेईस से उनतीस नवंबर तक महात्मा गांधी हॉकी स्टेडियम रामपुर आयोजित कराने का निर्णय लिया है।
जिसमें देश की बारह महिला टीमें हिस्सा लेंगी। जिनको आमंत्रित किया गया था जिन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
रामपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भी प्रतिभाग करती नज़र आएंगी।
यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और राष्टीय खेल हॉकी को बढ़ावा देने और रामपुर की बालिकाओं में उत्साह और रुची जगाने के लिए यह प्रतियोगिता कराई जा रही है।
इस संबंध मे जिला प्रशासन , महिला कल्याण विभाग,महिला आयोग और जिला क्रीड़ा अधिकारी को सोमवार को अवगत कराया जाएगा।इस आयोजन आयोजन सभा में महिला हॉकी खिलाड़ी रोशनी राजपूत, नविता,कशिश चौहान, मशीयत फातिमा, आंचल राजपूत,मुस्कान सागर आदि ने भाग लिया। यह सभी बालिका हॉकी खिलाड़ी जिला अधिकारी से सोमवार को मिलेंगी।
No comments:
Post a Comment