*जेलों में बंदियों की क्षमता से ज्यादा संख्या की समस्या के निदान के लिए पुराने कारागारों में नए बैरक का निर्माण किया जाए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ*
उन्होंने कहा कि अमरोहा, संभल, शामली और मुजफ्फरनगर में जिला कारागार के निर्माण के लिए जमीन खरीदी जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेठी, हाथरस, औरेया, हापुड़, चंदौली, भदोही, अमरोहा, सम्भल, कुशीनगर, महोबा में जिला कारागार के निर्माण की कार्यवाही शुरू की जाये
यूपी में फिलहाल 73 कारागार
गौरतलब है कि इस समय प्रदेश में 73 कारागार हैं राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश की जेलों में औसतन 177 बंदी कैद हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 118 का है।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में बंदियों की समय-पूर्व रिहाई के संबंध में लागू वर्तमान नीति में संशोधन की जरूरत है इसे अगले 100 दिनों में कर लिया जाना चाहिए।
योगी ने यह भी निर्देश दिए कि कारागार की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक तकनीक का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि सौ दिनों में सात वीडियो कांफ्रेंसिंग इकाईयों का पुनर्स्थापन और कारागार मुख्यालय में मल्टी कांफ्रेंस यूनिट की स्थापना की जाए।
रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पोर्टल की होगी व्यवस्था
No comments:
Post a Comment