Tuesday, 1 November 2022

स्योहारा( डॉ०उस्मान ज़ैदी ):भाजपा के साथ चट्टान के रूप में डटे रहें है बदर खान

स्योहारा( डॉ०उस्मान ज़ैदी ):भाजपा के साथ चट्टान के रूप में डटे रहें है बदर खान
स्योहारा निवासी भाजपा नेता  बदर खान पिछले 33 वर्षों से भाजपा जुड़े हैं अपने इस राजनैतिक सफर में बदर खान ने बहुत उतर चढाव देखे हैं , वर्ष 1989 में इन्होने भाजपा की साधारण सदस्य्ता ग्रहण की ,  26  जनवरी  1991  में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्र अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में कश्मीर के श्री नगर स्थित लाल चौक पर अपनी जान की परवाह किये बिना  आतंकवादिओं दुवारा धमकी देने के बावजूद राष्ट्रीय ध्वज फेहराया  उन दिनों कश्मीर में आतंक अपने चरम पर था परन्तु इन्होने भाजपा का दामन  नहीं छोड़ा , भाजपा ने भी इनकी लगन और समर्पण  को देखते हुए वर्ष 1992  से वर्ष 2003  तक लगातार चार बार भाजपा अल्प संख्यक मोर्चे का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया , पूर्व राज्यपाल    और भाजपा के वरिष्ठ नेता सिकंदर बख्त के नेतृत्व में नेपाल बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपेठियों के विरोध में मानव श्रंखला बना कर घुसपेठियों का  विरोध किया , अक्टूबर  2014 में सहसपुर में चल रहे अवैध बूचड़खाने के विरोध में तत्कालीन नूरपुर विधायक स्व० लोकेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में स्योहारा के रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन किया तत्कालीन समाजवादी सरकार  ने बदर खान  सहित 31 लोगो पर मुकदमा कायम किया इन 31 लोगो में बदर खान ही एक मात्र मुस्लिम थे यह मुकदमा आज तक जनपद न्यायालय बिजनौर में  चल रहा है ,  वर्ष 2017 में तत्कालीन भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ( जो की वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं ) चौधरी भूपेंद्र सिंह ने इनकी क्षमता और कार्यकुशलता  को देखते हुए भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष ( पश्चिम क्षेत्र ) मनोनीत किया , वर्तमान में बदर खान शक्ति केंद्र स्योहारा के प्रभारी हैं , अब देखना यह है कि क्या भाजपा अपने इस पुराने बफादार कार्यकर्ता को नगर पालिका स्योहारा से अपना चैयरमेन प्रत्याशी बना कर आगामी  निकाय चुनाव में चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी देकर नगर पालिका स्योहारा में भाजपा का परचम फेहरा सकती है यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा

No comments:

Post a Comment