Sunday, 1 January 2023

भाकियू की सभा में गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंटल की मांग की! संगठन की टोपी पहना कर पदाधिकारी मनोनीत करते गजेंद्र सिंह टिकैत! स्योहारा (डॉ०उस्मान ज़ैदी)

भाकियू की  सभा में गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंटल की मांग की!
 संगठन की टोपी पहना कर पदाधिकारी मनोनीत करते गजेंद्र सिंह टिकैत!
                          स्योहारा (डॉ०उस्मान ज़ैदी)
भारतीय किसान यूनियन की  सभा का आयोजन ग्राम अनीशा नंगली में हुआ सभा की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने की और संचालन शफीक अहमद ने किया सभा में संगठन का विस्तार करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने मलखान गुर्जर को संगठन की टोपी पहना कर ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किया सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा संगठन मजबूत होगा तो किसान मजदूर मजबूत होगा अपने हकों को सरकार से लेने के लिए संगठन ही माध्यम है! उनके निरंतर प्रयास से  संगठन लगातार मजबूत होता जा रहा है! किसी भी गांव में किसानों या मजदूरों पर दिक्कत होती है! तो वह वहां  पहुंच कर उनकी समस्या का हल करने का प्रयास करते हैं उन्होंने इस अवसर पर कहा सरकार किसानों के साथ दोमुहापन कर रही है! एक तरफ किसानों को सिंचाई के लिए नहर और सरकारी नलकूपों का पानी फ्री दिया जा रहा है! दूसरी ओर निजी नलकूप किसानों पर सरकार का अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहा निजी नलकूप वाले किसान बिल भी जमा करते हैं! उसके बाद भी निजी नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं! बिना किसी पैमाने के क्षमता वृद्धि भी बढ़ाई जा रही है! जबकि सरकार आने से पहले किसानों को बिजली फ्री देने का वादा किया था! जिसे सरकार पूरा नहीं कर रही! दूसरी ओर गन्ना सीजन प्रारंभ हुए 2 माह बीत गए लेकिन किसानों को यह पता नहीं हमारे गन्ने का रेट क्या होगा! भारतीय किसान यूनियन मांग करती है! जो सरकार ने वायदे किए हैं !उन्हें पूरा करें और गन्ने का रेट ₹500 प्रति कुंतल कर जल्द गन्ने का रेट की घोषणा की जाए इस अवसर पर राम चरण सिंह गज राम सिंह राम सिंह सुरेंद्र सिंह रचित त्यागी हरपाल सिंह राजू गुर्जर ऋषभ चौधरी आदि मौजूद रहे!

No comments:

Post a Comment