Sunday, 24 September 2023

मोदी 25 को करेंगे वसुधंरा के लिए घोषणा‼️*🙋‍♂️

*‼️मोदी 25 को करेंगे वसुधंरा के लिए घोषणा‼️*🙋‍♂️

               *✒️सुरेन्द्र चतुर्वेदी*

                  *अब हवाएं ही करेंगी रौशनी का फ़ैसला ,जिस दिए में जान होगी वो दिया रह जाएगा। जी हाँ! राजस्थान भाजपा में शत प्रतिशत यही हो रहा है और यही होगा। दिल्ली के दिल और राजस्थान की धड़कन के बीच चल रहा ठसके का खेल अब इसी मोड़ पर  खड़ा हुआ है। उधर जुड़वाँ भाईयों की हठधर्मिता इधर महारानी की मर्दानी ज़िद ने तय कर दिया है कि अशोक गहलोत की कांग्रेस ही अगली बार सत्ता में आएगी।*👍
              *प्रधानमंत्री मोदी उनके सियासती जोड़ीदार अमित शाह समझाए नहीं समझ रहे। मामूली सी बुद्धि रखने वाला भी खुलेआम कह रहा है कि वसुंधरा को सामने लाए बिना भाजपा किसी क़ीमत में अपना मुख्यमंत्री नहीं बना पाएगी मगर जुड़वाँ भाईयों ने तो जैसे धार ही लिया है कि भाजपा की दीवार गिर जाए पर वसुंधरा की बकरी मरनी चाहिए।*😇
            *राज्य की परिवर्तन यात्रा ने भाजपा के तेवर पूरी तरह से ढीले कर दिए हैं। कहीं कोई भीड़ नज़र नहीं आ रही ।हाँ ,भाजपा के मज़बूत दावेदार ज़रूर टिकिट मिलने की उम्मीद में अपने समर्थक स्वागत में खड़े करवा रहे हैं। बाक़ी रास्तों में हाल पूरी तरह फ्लॉप शो साबित हो रहे हैं। दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में 1000- 2000 की भीड़ होना शर्मनाक है। ऐसा नहीं कि जुड़वाँ भाईयों तक ये शर्मनाक सूचनाएं नहीं पहुंच रहीं किंतु उनका टस से मस नहीं होना यह दर्शा रहा है कि या तो उनके पिटारे में कोई बहुत बड़ा मास्टर स्ट्रोक अंत समय के सुरक्षित रखा हुआ है या वह इस बार बुरे से बुरे परिणामों के लिए मानसिक रूप से तैयार हो चुके हैं।*😨
              *मेरा मानना है कि मोदी और शाह इतने नासमझ नहीं कि कालिदास की तरह उसी डाली पर कुल्हाड़ी चला दें जिस पर वे बैठे हुए हैं। ज़रूर उनके पास कोई विशाल अज़गर है जिसे दिखा कर वे फिर अपना मंजन बेच लेंगे।क्या हो सकता है वह अज़गर इस पर पुख़्ता तौर पर तो कुछ नहीं कहा जा सकता  मगर राजस्थान को दो राज्यों में तब्दील करने के क़यास लगाए जा रहे हैं। शायद यही वह अज़गर हो जिससे वसुंधरा के आगे रख कर बीन बजाया जाए। यूँ समान नागरिक क़ानून भी कोई कम बड़ी पोलिटिकल सर्जिकल स्ट्राइक नहीं।*🤷‍♂️
                *इसी 25 सितंबर को मोदी जी जयपुर आ रहे हैं।अब तक की यात्राओं से वसुंधरा और उनके समर्थक चेहरे लगभग पूरी तरह से दूरी बनाए हुए हैं। वसुंधरा इतने दिनों सै दिल्ली बैठी हुई है। आज ही उनके जयपुर आने की सूचना हैं। वहीँ भाजपा हाईकमान का कोई नेता उनसे संवाद करके राज़ी नहीं। ना ही वसुंधरा उनसे संपर्क करने की कोशिश में हैं। उनकी ये चुप्पी ही आने वाले तूफ़ान की आहट दे रही है।*💁‍♂️
               *जहाँ तक मेरी जानकारी है लगभग वह सारे भाजपा विधायक जो वसुंधरा खेमे के हैं टिकिट मिलने का इंतज़ार किए बिना अपने चुनाव क्षेत्रों में जाकर प्रचार में जुट गए हैं। सभी कमल को खिलाने का नाटक किए बिना सीधा व्यक्तिगत सम्पर्क कर रहे हैं। फ़िलहाल वह पार्टी को सामने नहीं ला रहे।*🤪
               *कोटा के दिग्गज भाजपा नेता भवानी सिंह ने तो बाक़यदा मोर्चा खोलते हुए परिवर्तन यात्रा से दूर रहने का ऐलान कर दिया है। वे पार्टी की नीतियों से थक गए हैं। यही हाल काली चरण सर्राफ़, यूनुस खान और अन्य वसुंधरा से जुड़े विधायको का है। ज़ाहिर है कि महारानी कोप भवन में हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठीं हैं ।*❌️
                        *मोदी की सभा में वह आएंगी या नहीं यह फ़िलहाल तय नहीं। उनको नेताओं ने आमंत्रण ज़रूर भेज दिया है। जानकारी मिली है कि वसुंधरा ने आख़री बार अपनी भूमिका तय करने की शर्त बहादुरी के साथ जुड़वाँ भाईयों तक पहुंचा दी है।*🤨
             *यद्यपि मेरे पत्रकार साथी बराबर यह कह रहे हैं कि महारानी को हमेशा के लिए सियासती रास्ते से हटाने का मसला तय हो चुका है मगर मैं अब भी कह रहा हूँ कि पार्टी खूबसूरत मोड़ पर वसुंधरा को पूरे सम्मान के साथ जोड़ लेगी।मोदी की राजस्थान यात्रा में सभा के समापन पर वसुंधरा निश्चित रुप से मंच पर होंगी।मंच से ही उनको चुनाव का चेहरा घोषित कर दिया जाएगा।*💯
                 *यदि मेरी यह भविष्यवाणी सही नहीं होती तो फिर मोदी जी का कोई बड़ा ऐलान होना 25 की सभा में तय है। चलिए देख लेते है इंतज़ार करके। वो कहावत भी की नाई नाई बाल कितने, जजमान थोड़ी देर की ही बात है सामने आ जाएंगे।*😇

No comments:

Post a Comment