आज दिनांक 26 11 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष प्राधिकरण जौनपुर सुशील कुमार शशि के नेतृत्व निर्देशन एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव पूर्णकालिक प्रशांत कुमार सिंह की देखरेख में एक विधिक साक्षरता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन राम जानकी इंटर कॉलेज धर्मापुर जौनपुर में आयोजित किया गया जिसमें सचिव प्रशांत कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ दिलीप कुमार सिंह देवेंद्र कुमार यादव काउंसलर पारिवारिक न्यायालय जौनपुर कॉलेज के शिक्षक गण छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
इसमें बैठक अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव पूर्णकालिक प्रशांत कुमार सिंह ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और उसमें सभी मूलभूत सिद्धांतों का जैसे की प्रजातांत्रिक धर्मनिरपेक्ष गणराज्य अवसर की सामान्य बंधुत्व एकता और अखंडता नागरिकों की गरिमा का संपूर्ण विवेचन करते हुए उसे संविधान की कुंजी और संविधान की आत्मा बताया और कहां संपूर्ण संविधान की कुंजी उसकी प्रस्तावना में ही निहित है जो 26 नवंबर 1949 को तैयार हुआ और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था उन्होंने संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर डॉ बी एन राव और अन्य सदस्यों को इस अवसर पर याद करते हुए उन्हें महान संविधान निर्माता बताया
गोष्ठी का संचालन करते हुए डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जिला वैदिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय जौनपुर ने कहा कि संविधान किसी देश का सर्वोच्च विधान है जिसके अनुसार कार्यपालिका न्यायपालिका और विधायिका काम करते हैं और सारे वीडियो और अन्य चीजों को उसी से शक्ति मिलती है सविधान ही सर्वोच्च है और संविधान की व्याख्या करने का अधिकार एकमात्र न्यायपालिका को है। वैकल्पिक न्याय प्रणाली और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भारत के संविधान की ही देनहै। संविधान में प्राप्त शक्तियों से ही आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महिलाओं लड़कियों और वंचित लोगों को लाखों की संख्या में न्याय दे रहा है
काउंसलर पारिवारिक न्यायालय देवेंद्र कुमार यादव ने कहा कि संविधान दिवस याद दिलाता है कि हमारा संविधान ही सर्वोपरि है इसके अनुरूप चलकर हम मूलभूत अधिकार एवं कर्तव्य का पालन करते हुए अपनी गरिमा प्राप्त की जा सकती है सब कुछ भारतीय संविधान की देन है इसी के कारण ही संपूर्ण देश के लोग कहीं भी आ जा सकते हैं और कहीं भी व्यवसाय रोजगार कर सकते हैं
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा-छात्राओं से संविधान दिवस पर संविधान संबंधित जागरूकता के अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और प्रधानाचार्य और शिक्षिकाओं द्वारा उद्बोधन दिया गया और लोगों को संविधान के प्रति समर्पित और जागरूक होने को कहा गया इस कार्यक्रम का प्रारंभ माल्यार्पण और दीप प्रज्लन के द्वारा किया गया इसी क्रम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विधिक साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम में संविधान दिवस पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह द्वारा संविधान की सरकार वित्त व्याख्या की गई और लोगों को संविधान में निहित सूक्ष्म तत्वों का विवेचन किया गया।
No comments:
Post a Comment