Friday, 29 May 2026

कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर।

कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर।
---------------------------------

              प्रेस विज्ञप्ति         दिनांकः-29.05.2025

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर एवं पेनेसिया वेलफेयर एजुकेशनल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 29.05.2026 को मधुमेह एवं हृदयाघात मुक्त भारत के सम्बन्ध में जागरुकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर, जौनपुर के मीटिंग हाल में किया गया। 
उक्त शिविर में पेनेसिया वेलफेयर एजुकेशनल सोसायटी वाराणसी के डा0 आशुतोष मिश्रा व डा0 पल्लवी मिश्रा तथा पेनेसिया हास्पिटल वाराणसी के मेडिकल स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया। डा0 आशुतोष मिश्रा द्वारा मधुमेह के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुये दैनिक दिनचर्या में परिवर्तन कर किस प्रकार मधुमेह सम्बन्धित बीमारी पर रोक लगायी जा सकती है इसके सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
डा पल्लवी मिश्रा द्वारा यह बताया गया कि आजकल के खानपान की वजह से कोलेस्ट्राल को बढ़ावा मिल रहा है जिससे हृदयाघात की समस्या बढ़ती जा रही है। उक्त बीमारी अब युवाओं में भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उनके द्वारा हृदयाघात की रोकथाम के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी गयी।
 इस अवसर पर श्री सुशील कुमार शशि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री सुशील कुमार सिंह सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव प्रधान न्यायाधीश, श्री अनिल कुमार यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, श्री रणजीत कुमार सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, श्री सुरेन्द्र प्रताप यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल सुबाषचन्द्र यादव बार अध्यक्ष, श्री रण बहादुर यादव एवं समस्त अधिवक्तागण, डिफेंस काउंसिल्स पीएलवीगण एवं  वादकारी आदि ने उपस्थित रहकर इस अवसर का लाभ उठायें।
 मेडिकल कैम्प में 100 से अधिक व्यक्तियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
 
 जिला सूचना अधिकारी, जौनपुर को इस निर्देश के साथ प्रेषित की जनपद जौनपुर के समस्त दैनिक समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित कराकर पेपर कटिंग अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में प्रेषित कराया जाना सुनिश्चित करें।

  ( सुशील कुमार सिंह )
     सिविल जज सी0डि0/सचिव 
     जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
  जौनपुर।

No comments:

Post a Comment