Tuesday, 25 January 2022

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुरप्रेस विज्ञप्ति संख्या-01,

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-01

गोरखपुर, 25 जनवरी, 2022:  पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के क्रम में स्क्रैप निस्तारण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। वर्तमान वित्त वर्ष में रेलवे बोर्ड द्वारा स्क्रैप बिक्री के निर्धारित लक्ष्य रू. 160 करोड़ के सापेक्ष पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा अब तक लगभग रू. 100 करोड़ से अधिक मूल्य के स्क्रैप की बिक्री की जा चुकी है। 

स्वच्छता को बेहतर करने के क्रम में रेल परिसरों तथा रेल पटरियों के किनारे पड़े हुए अवांछित एवं निश्प्रोज्य एवं परित्यक्त इमारतों तथा विभिन्न श्रेणियों के आवासों की पहचान कर उनका निस्तारण किया गया है। इसके फलस्वरूप वर्ष 2021-22 में माह दिसम्बर, 2021 तक परित्यक्त इमारतों की नीलामी से इज्जतनगर मंडल में रू. एक करोड़, लखनऊ मंडल में रू. 1.91 करोड़, वाराणसी मंडल में रू. 40 लाख तथा उप मुख्य इंजीनियर/गोरखपुर क्षेत्र के कार्यक्षेत्र में रू. 18 लाख सहित कुल रू. 2.77 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा डीजल डिपो में भंडारित ए.एल.सी.ओ. लोको एवं एच.एच.पी. लोको के ओवर स्टाक मदों के निस्तारण हेतु भंडार विभाग द्वारा समुचित कार्यवाही की गयी। 


(पंकज कुमार सिंह)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

No comments:

Post a Comment