Wednesday, 19 January 2022

वरिष्ठ कप्तान केशव चौधरी ने बीती रात लगभग 1:00 बजे तीन थानों का आकस्मिक औचक निरीक्षण पर पहुंचे*#AumTV786 बहराइच,

*वरिष्ठ कप्तान केशव चौधरी ने बीती रात लगभग 1:00 बजे तीन थानों का आकस्मिक औचक निरीक्षण पर पहुंचे*#AumTV786 बहराइच,


बहराइच: उत्तर प्रदेश; जिले के तेजतर्रार एसपी केशव चौधरी ने बीती रात लगभग 1:00 बजे उठ बाहर निकल पड़े न जाने क्या मन में आया कि शहर के दो थाना कोतवाली नगर, कोतवाली देहात समेत तीसरा ग्रामीण क्षेत्र का थाना रानीपुर का आकस्मिक औचक निरीक्षण शुरू कर दिया। कप्तान ने बताया कि आदर्श आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए हमारी पुलिस टीम दिन रात मेहनत कर चिन्हित पेशेवर अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है फिलहाल कप्तान ने सभी तीनों थाने के अंदर के समस्त अभिलेखों के रखरखाव का निरीक्षण करने के दौरान, ड्यूटी रजिस्टर को चेक किया गया तथा लंबित विवेचनाओ को जल्द से जल्द निस्तारण करने का कप्तान ने आदेश दिया इतना ही नहीं थानाध्यक्ष को कहा थाने में शिकायत लेकर आए हुए सभी फरियादियों की सुनवाई करें और उनके प्रति अच्छे तालमेल और आपसी असमंजस बना कर रखें इतना ही नहीं कप्तान ने रसोई के अंदर भी खाने की व्यवस्था को परखा साथ है पर उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

जनपद बहराइच से अनिल मौर्या जी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment