भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भोजीपुरा ब्लाक प्रमुख भोजीपुरा विधानसभा के पार्टी से टिकट के प्रबल दावेदार रहे योगेश पटेल ने आज समर्थकों संग एक बैठक जेपीएम कालेज भैरपुरा खजुरिया में कि यहां पर पार्टी हाईकमान द्वारा भोजीपुरा विधानसभा के वर्तमान विधायक बहोरन लाल मौर्य को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर रोष व्यक्त किया गया उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान अपने फैसले पर पुनर्विचार करते हुए 24 घंटे में प्रत्याशी बदले अन्यथा समर्थक, जनता की राय लेकर अगला कदम उठाया जाएगा वहां उपस्थित जिला पंचायत, बीडीसी, प्रधानों ने एक स्वर में कहा कि अगर 24 घंटे में प्रत्याशी नहीं बदला गया और हमारे योगेश भैया को टिकट नहीं दिया गया तो हम स्टीफो की झड़ी लगा देंगे और भोजीपुरा में होगा खेला क्योंकि जनता का फैसला सर्वोपरि है बैठक में दर्जनों प्रधान पूर्व प्रधान बीडीसी जिला पंचायत सदस्य उपस्थित हुए जिन्होंने बहोरन लाल मौर्य के चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही फोन पर हुई एक वार्ता में श्री पटेल ने कहा कि जिले में पार्टी की दुर्गति के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार जिम्मेदार होंगे क्योंकि पार्टी हाईकमान को गुमराह कर बिना सोचे समझे निर्णय लेकर पार्टी को कमजोर करने में लगे हुए हैं उन्होंने जिला संगठन पर भी हैरानी जताते हुए कहा कि लोकल के 1,2 लोगों के चक्कर में गलत निर्णय लेकर पार्टी को नुकसान पहुंचाया जा रहा है प्रमुख रूप से आज की बैठक में जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र गंगवार ,ममता गंगवार ,राकेश गंगवार ,नोनी राम अकेला सहित प्रधान नरेश चंद्र गंगवार, मंगल सिंह गंगवार ,प्रेम पाल गंगवार ,प्रेमपाल पटेल, प्रदीप यादव ,वीर सिंह गंगवार ओम पाल गंगवार सहित 80 से जायद प्रधान पूर्व प्रधान व बीडीसी उपस्थित रहे _________________धौरा टांडा से मोहम्मद इरशाद रजवी पत्रकार की विशेष रिपोर्ट
Wednesday, 19 January 2022
भोजीपुरा मैं होगा अब खेला अपने फैसले पर पुनर्विचार करें पार्टी हाईकमान योगेश पटेल___________ दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम ____________धौरा टांडा/ भोजीपुरा (बरेली)---#Aumtv786बरेली,
भोजीपुरा मैं होगा अब खेला अपने फैसले पर पुनर्विचार करें पार्टी हाईकमान योगेश पटेल___________ दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम ____________धौरा टांडा/ भोजीपुरा (बरेली)---
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
फरीदाबाद में अलफलाह विश्वविद्यालय के चारों ओर आतंक का कारखाना पकड़ा गया है जिसमें अंडरग्राउंड 200 वर्ग मीटर का एक भयानक गोला बारूद बम बनाने ...
-
* अब भी खाओगे घर से बाहर, होटल दुकान की पनीर??* हाईवे पर किसी सस्ते से सस्ते ढाबे में खाना खाइये, मेन्यू में कम से कम 6 आइटम पनीर के होंगे ...
-
* एक दिन की छुट्टी मतदाता बनाएगी लापरवाही जिंदगीभर की मतदाता सूची से छुट्टी कर देगी* चुन्ना आपको है। सभी प्रदेश और जनपद वासियों ...
No comments:
Post a Comment