*बहराइच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के आदेशानुसार यातायात प्रभारी आनेंद्र यादव दिखाए अपना वर्दी वाला पॉवर*
आज दिनाँक- 18.01.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बहराइच केशव कुमार चौधरी के आदेशानुसार यातायात प्रभारी आनेंद्र यादव , उपनिरीक्षक यातायात शशीकांत कौल , आरक्षी दिनेश चौहान , आरक्षी सैय्यद इरफान अहमद , होमगार्ड रविंद्र शुक्ला व होमगार्ड राकेश कुमार शुक्ला के वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत शहर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों तिराहों पर 03 बिना मास्क लगाये व्यक्ति से रू0 2000/- नगद व 27 वाहनों से रू0 76000 /-का आनलाइन चालान किया गया जिसमें एक ऐसे बुलेट मोटरसाइकिल का चालान किया गया जिसमें तेज आवाज करने के साथ पटाखा छोड़ने वाला साइलेंसर लगा हुआ था व एक तेज आवाज करने वाले साइलेंसर को बुलेट मोटरसाइकिल से निकलवा कर यातायात शाखा में जमा कराया गया तथा ई-रिक्शा , टेंपो , मैक्स तथा अन्य सवारी गाड़ी के चालकों को सवारी न लटकाने व सदैव सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर सवारी उतारने चढ़ाने हेतु बताया गया तथा लोगों को कोविड - 19 ओमिक्रोन वायरस से बचने हेतु जागरूक किया गया l
No comments:
Post a Comment