शिवसेना हिंदुस्तान ने उत्तर प्रदेश के रणक्षेत्र में प्रबलता से ठोंकी ताल,उतारेगी पूर्वांचल में प्रत्याशी -- क्षमाकांत पांडे
---------------------------------------
रिपोर्ट -- उपेन्द्र श्रीवास्तव, के साथ अभिषेक मौर्य
---------------------------------------
जौनपुर -- शिवसेना हिन्दुस्तान और हिन्दुस्तान शक्ति सेना की संयुक्त बैठक आज नगर के ओलन्दगंज क्षेत्र में स्थित शिवसेना हिन्दुस्तान के मण्डल कार्यालय पर मण्डल अध्यक्ष सुनील राय की अध्यक्षता में आहूत की गई,जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष शेर-ए हिन्द पवन कुमार गुप्त द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी पटियाला, पंजाब राज्य,क्षमाकांत पांडे को चुनाव प्रभारी उत्तर प्रदेश नियुक्त करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया, इस अवसर पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपने तेजतर्रार राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गुप्त व नवनियुक्त चुनाव प्रभारी क्षमाकांत पांडे से चुनाव के सम्बंध में वार्तालाप किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी उत्तर प्रदेश के चुनाव में हिन्दुस्तान शक्ति सेना जो कि शिवसेना हिंदुस्तान की राजनीतिक इकाई है, के बैनर तले पार्टी चुनाव लड़ेगी, पार्टी की तैयारी पूरी है, पार्टी पूर्वांचल के पचास विधानसभा क्षेत्र से अपने प्रत्याशी चुनावी महासमर में उतारेगी, जिसमें बहुचर्चित अयोध्या भी सम्मिलित है, साथ ही साथ यह भी कहा कि समानांतर विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन का रास्ता खुला है।नवनियुक्त चुनाव प्रभारी उत्तर प्रदेश क्षमाकांत पांडे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता के दिशा निर्देशानुसार जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी पूरी लगन व निष्ठा से चुनाव लड़ेगी,टिकट वितरण में पार्टी व संगठन के समर्पित कर्मठों को प्राथमिकता दी जाएगी,चुनाव प्रभारी ने आगे बताया कि जिन स्थानों पर पदाधिकारी नहीं हैं, वहां पदाधिकारी नियुक्त किये जा रहे हैं,वह पूरी गम्भीरता से अपनी टीम के साथ हैं। चुनाव प्रभारी ने समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जी जान से लग जाएं,उन्होंने दो मोबाइल नंबर जारी करते हुए कहा कि इच्छुक उम्मीदवार या जो भी चुनाव लड़ना चाहते हैं, इस नम्बर (9814827700 व 9855769158) पर सम्पर्क कर सकते हैं।बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रयागराज से बबलू राजा,आज़मगढ़ से आनंद राय,वाराणसी से रमेश गुप्त जुड़े रहे जबकि जौनपुर से मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश निसार अहमद,मण्डल मीडिया प्रभारी उपेन्द्र श्रीवास्तव,मण्डल महासचिव अभिषेक मौर्य, वरिष्ठ जिलाध्यक्ष समीर राजा जिलाध्यक्ष सत्यम प्रजापति,जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुशीला यादव, वरिष्ठ जिला महासचिव अमरेन्द्र श्रीवास्तव,जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद जावेद,जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मातेश्वर गुप्त, जिला संगठन प्रभारी मोहम्मद यासीन,जिला मीडिया प्रभारी सलमान,वरिष्ठ तहसील अध्यक्ष वरुण यादव आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment