Thursday, 20 January 2022

धौराटांडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता शातिर लुटेरे किए गिरफ्तार हुआ मालबरामद___#AumTv786बरेली,_____________

धौराटांडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता शातिर लुटेरे किए गिरफ्तार हुआ माल
बरामद____________________धौरा टांडा/ भोजीपुरा( बरेली)--- पुलिस थाना भोजीपुरा क्षेत्र के अंतर्गत धौरा टांडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है मिली जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष संजय कुमार की देखरेख में मुखबिर की सूचना पर धौरा-- अटामंडा मार्ग पर ग्राम कमुआ की पुलिया के समीप पुलिस चौकी प्रभारी एसआई प्रमोद कुमार ने अपने स्टाफ के साथ तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार किए जिनकी जामा तलाशी लेने पर 2 तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस, 1 चाकू,8 एंड्राइड मोबाइल , एक कीपैड मोबाइल बरामद किया  पूछताछ पर उन्होंने अपने नाम राकेश कुमार पुत्र लालता प्रसाद  वार्ड नंबर 1 नगर पंचायत धौरा टांडा , आरोपी आदेश शर्मा पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम हसनपुर जिला बदायूं  जो कि पूर्व में तेलंगाना राज्य में एक बैंक लूट कांड में पकड़ा गया था जो इस वक्त जमानत पर छूटा हुआ था अब इस  मामले में धर दबोचा गया।   विजय पुत्र रामपाल निवासी ग्राम बसुधरन ढाल  बताया ऐसा प्रतीत होता है कि यह लुटेरे आगे कहीं लूट की योजना बना रहे थे पुलिस ने गंभीर धाराओं के अंतर्गत भारतीय दंड संहिता की 398,401,411,413,414, 3/25 ,4/25में अभियोग दर्ज किया इस टीम में कांस्टेबल मनीश कुमार , नागेंद्र, सौरभआदि साथ रहे _______________धौरा टांडा क्षेत्र से मोहम्मद इरशाद रजवी पत्रकार की विशेष रिपोर्ट



https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4796924508958181

No comments:

Post a Comment