Sunday, 23 January 2022

*मिहींपुरवा भगवानदास सेवा संस्थान द्वारा नेत्र रोगियों को वितरण हुआ चश्मा*AumTv786,

*मिहींपुरवा भगवानदास सेवा संस्थान द्वारा नेत्र रोगियों को वितरण हुआ चश्मा*


मिहींपुरवा(बहराइच)-मिहींपुरवा कस्बे में स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में भगवानदास सेवा संस्थान के प्रबंधक डा. आनंद कुमार गोंड़ ने नेत्र रोगियों को वितरण किया चश्मा | पिछले दिनों भगवानदास सेवा संस्थान के प्रबंधक डॉ आनंद गोंड के सहयोग से मिहींपुरवा मोदी अतिथि भवन में एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था | इस नेत्र चिकित्सा शिविर में लगभग 200 नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजीव कुमार द्वारा किया गया था | नेत्र परीक्षण में मोतियाबिंद नेत्र रोगियों के अलावा अन्य लोगों की भी जांच कर दवा व चश्मा वितरण किया गया था | परीक्षण के दौरान कुछ नेत्र रोगियों को चश्मा नहीं वितरण हो पाया था | इसी क्रम में भगवानदास सेवा संस्थान के प्रबंधक द्वारा फोन से अग्रिम सूचना देने के साथ आज दिन रविवार को नेत्र रोगियों को चश्मा वितरण किया गया | चश्मा वितरण के दौरान कोविड- प्रोटोकॉल का ध्यान  रखा गया | चश्मा वितरण के समय डॉ आनंद गोंड के साथ राजेश कुमार गोंड़, रणविजय सिंह ,शिव कुमार शुक्ला ,सुरेश वर्मा के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे |

बहराइच जिला संवाददाता अनिल कुमार मौर्य

No comments:

Post a Comment