Saturday, 22 January 2022

अतीक की पत्नी ने पुलिस पर लगाए तोड़फोड़ के आरोप, ओवैसी से की शिक़ायत।#AumTv786 प्रयागराज,

अतीक की पत्नी ने पुलिस पर लगाए तोड़फोड़ के आरोप, ओवैसी से की शिक़ायत
प्रयागराज। पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अली की तलाश में पुलिस टीमें छापामारी कर रही हैं। चकिया स्थित अतीक के घर छापामारी को लेकर अब राजनीति गरमा गई है।
अतीक अहमद की पत्नी एआईएमआईएम की शहर पश्चिमी प्रत्याशी शाइस्ता परवीन ने पुलिस पर बदसलूकी और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। शाइस्ता परवीन का आरोप है कि बुधवार की रात एक बजे पुलिसवाले गेट फांदकर घुसे और गाली-गलौच, तोड़फोड़ करने लगे। घर में कोई भी पुरुष नहीं था। सिर्फ महिलाएं थीं, इसके बावजूद सभी को जगाकर तलाशी ली गई।
अतीक अहमद के परिवार की ओर से रात में दबिश के दौरान की फोटो भी वायरल की गई। परवीन का आरोप है कि पुलिस छापामारी के नाम पर महिलाओं का उत्पीड़न कर रही है।
यह भी आरोप लगाया कि कई पुलिसवाले शराब के नशे में थे। मामले में पुलिस के आला अफसरों से शिकायत की गई है। एआईएमआईएम इस मामले को असदुद्दीन ओवैसी के मार्फत उठाने की तैयारी में है। शुक्रवार को ओवैसी लखनऊ आ रहे थे।
शाइस्ता परवीन भी लखनऊ पहुंच गईं। लखनऊ में भी अफसरों से शिकायत की। अतीक अहमद इन दिनों गुजरात जेल में बंद हैं।
छोटे बेटे अली के खिलाफ करेली थाने में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
करेली के थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा, 'अली की तलाश में पुलिस गई थी। महिला कांस्टेबल साथ थीं। पुलिस पूछताछ कर लौट आई। शराब पीने और तोड़फोड़ करने की बात बेबुनियाद है।

No comments:

Post a Comment