मुरादाबाद से मोहम्मद सुलेमान की रिपोर्ट
जनपद मुरादाबाद के रामपुर हाईवे मुंडा पांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास आसाम से चाय की पत्ती ला रहे ट्रक के ब्रेक फेल हो जाने से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और रेलिंग तोड़ने के बाद खाई में जाकर पलट गया ट्रक पलट जाने से चालक व परिचालक दोनों ट्रक के केबिन में दब गए उन दोनों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला घायल चालक को राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया जिसकी सूचना थाना मुंडा पांडे पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने परिचालक से जब बात की गई तब उसने बताया कि आसाम से चाय की पत्ती भरकर हम लोग दिल्ली जा रहे थे तभी अचानक से हमारे आगे चल रही गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और हमारी गाड़ी के ब्रेक ना आने की वजह से वह खाई में पलट गई गनीमत रही कि चालक व परिचालक दोनों सही सलामत गाड़ी से बाहर निकाल कर पुलिस व राहगीरों ने निजी अस्पताल भेज दिया
No comments:
Post a Comment