Tuesday, 18 January 2022

पशु तस्कर ने एसिड अटैक के बाद जबरन तेजाब पिलाकर पत्नी की पुनः हत्या करने का किया प्रयास

पशु तस्कर ने एसिड अटैक के बाद जबरन तेजाब पिलाकर पत्नी की पुनः हत्या करने का किया प्रयास

---------------------------------------

-

रिपोर्ट -- उपेन्द्र श्रीवास्तव, और अभिषेक मौर्य

--जौनपुर-- जनपद के थाना लाइनबाजार क्षेत्र के ग्राम चकराजेपुर में 16 जनवरी 2022 को रात दस बजे  के लगभग पशु तस्कर दरोगी उर्फ अशरफ पुत्र असीउल्ला ने अपनी पत्नी हसरूल को पहले तो जमकर पीटा और जान से मारने के इरादे से ग़ैरकानूनी तरीके से घर में रखा तेजाब शरीर पर डाल दिया व जबरन तेजाब भी पिला दिया,शोरगुल सुनकर पड़ोसी व परिजन भागकर बचाने के लिए आये तब तक पशु तस्कर दरोगी उर्फ अशरफ मौके से फरार हो गया। उपस्थित लोगों व परिजनों ने आनन फानन में एम्बुलेंस बुलाई और बेहोश मरणासन्न अवस्था में जिला चिकित्सालय लाये जहाँ चिकित्सकों के अथक प्रयास से पीड़िता की जान बच सकी। सूचना मिलने पर मायके वालों के पहुंचने तक पीड़िता को होश आ गया था,होश में आने पर मायके वालों व पत्रकारों को पीड़िता ने अपने साथ पशु तस्कर दरोगी उर्फ अफसर द्वारा किये गए जानलेवा ज़ालिमाना हरकत की जानकारी दी,व बताया कि इससे पूर्व भी इस जालिम ने तेजाब से हमला किया था और हत्या करने के इरादे से रामपुरी  चाकू लेकर आया जिसे मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा छीन लिया गया,पशु तस्कर आयेदिन पीड़िता के साथ क़ातिलाना मारपीट करता रहता है,व जान से मारने की धमकी देता रहता है,क्योंकि पीड़िता इसके जरायम कार्यों का विरोध करती रहती है,यह कई जरायम कार्यों में लिप्त है,यह बात पीड़िता व उसके परिजनों द्वारा बताई गई।पीड़िता व उसके परिजनों ने पुलिस,प्रशासन व माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से न्याय की व इस दुर्दांत पशु तस्कर से अपने और अपने बच्चों के जान की रक्षा की गुहार भी लगायी है।


No comments:

Post a Comment