स्योहारा-(डॉ०उस्मान ज़ैदी) पुलिस महानिदेशक की संतुष्टि पर 2011 बैच के प्रदेश भर में कुल 21295 आरक्षीयो को पदोन्नत कर मुख्य आरक्षी बनाया गया जिसमें थाना स्योहारा में करीब 8 आरक्षीयो को मुख्य आरक्षी बनाया गया है।
स्योहारा थाने में तैनात आरक्षी उमेश यादव ,सतीश कुमार, राहुल, ओमवीर ,पुष्पेंद्र, अंशुल, विपिन कुमार, प्रदीप कुमार ,और आदि आरक्षीयो को पदोन्नत कर मुख्य आरक्षी बनाया गया पदोन्नति के बाद जहां आरक्षीयो में खुशी और उल्लास का माहौल है तो वही यह आरक्षी अपनी बढ़ने वाली जिम्मेदारी के लिए भी तैयार हैं ।इसी बीच बीती रात आयोजित एक खास कार्यक्रम में सभी आरक्षीयो को थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी व पत्रकारों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
No comments:
Post a Comment