Wednesday, 14 December 2022

खुद की काबिलियत पर भरोसा रखजो गलती आज की है उससे सीखमत मांग किसी के आगेअपनी सफलता के लिए भीख

खुद की काबिलियत पर भरोसा रख
जो गलती आज की है उससे सीख
मत मांग किसी के आगे
अपनी सफलता के लिए भीख

तू जलता हुआ रेगिस्तान है
तेरे अंदर कुछ करने की ठान है
तू रुक मत तुझे करना कुछ महान है

तू अपने घर वालों की आस है
उनकी उम्मीदों की सांस है
इनको यूं ही नहीं जाया करना है
तुझे अपनी सफलता के लिए लड़ना है..!!



....Khushi Sharma......


उठ चल तू उठ चल तू
मंजिल को बढ़ चल तू

खून में तेरे है चिंगारी
क्या करेगी तेरा बीमारी
तू तो है खतरों का खिलाडी

उठ चल तू उठ चल तू
मंजिल को बढ़ चल तू

बहानो को छोड़ चल
मेहनत को अपनाते जा
मनचाही अपनी मंज़िल पा।

तू राही नहीं राहवीर है
मुश्किलों से लड़ने वाला महावीर है

मेहनत को अपनी किस्मत बना तू
इसी के सहारे बढ़ चल तू बढ़ चल तू

जग को तू पीछे छोड़ चल
घमंड लोगो का तोड़ चल

उठ चल तू उठ चल तू
मंजिल को बढ़ चल तू

परिवार का हौसला है तू
हौसले पर खरा उतरेगा तू
जब मेहनत को अपनायेगा तू!

.......Khushi Sharma.......

 मुश्किलों से तुझे लड़ना है
जीत को हासिल करना है

क्या हुआ अगर तू अकेला है
फिर भी तू मुश्किलों का विजेता है

सूरज बनकर चमकना है गर
तो चाँद बनके रात को जागना है
अपने मंज़िल के कांटो को तोड़कर
लक्ष्य की और भागना है।

तू कर सकता है ये विश्वास है
तेरे अपनों को तुझसे आस है
मत थक अब मेरे शेर
मंजिल भी तो अब पास है!

......Khushi Sharma.......


 सपना बड़ा है संघर्ष भी बड़ा होगा
जीतेगा वही जो मैदान में खड़ा होगा

दिन रात एक करनी होगी
तब जाकर सफलता मिलेगी

अगर जिंदगी में कामयाब होना है
और मंजिल को पाना है
तो उठो जागो दौड़ो और
एक नई मार्ग की खोज करो

कुछ भी नहीं है दुनिया में
जिसे पाया नहीं जा सकता

लक्ष्य की ओर चलना है
थककर नहीं रुकना है
मंजिल से मिलना हो
मिलने का मजा भी लेना है!

Khushi Sharma 😇🙏😇

No comments:

Post a Comment