Tuesday, 13 December 2022

ट्विटर ब्लू सेवा फिर से शुरू होगी; आईओएस यूजर्स के लिए ये सेवा हो सकती है महंगी

*आज सुबह के मुख्य समाचार* 

*( दिन सोमवार  , 12 दिसम्बर 2022, पौष , कृष्ण  पक्ष,  चतुर्थी  ,  वि. सं. 2079)🔰*

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

•गांधीनगर के हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में गुजरात भाजपा विधायक दल के नेता भूपेंद्र पटेल राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में  कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

•पीएम मोदी के विजन को साकार करने के लिए स्किल इंडिया मिशन के तहत भारतीय युवाओं के लिए करियर के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 197 स्थानों पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला (पीएमएनएएम) आज आयोजित करेगा।

• नई दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) शिवसेना चुनाव चिन्ह विवाद मामले में आज सुनवाई करेगा।

• केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नौ राज्यों के विश्वविद्यालय के कुलपतियों को तिरुवनंतपुरम में सुनवाई के लिए राजभवन में उपस्थित होने के लिए कहा है।

• सर्वोच्च न्यायालय झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर आज सुनवाई करेगा। पूजा सिंघल मनरेगा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की आरोपी हैं और एजेंसी ने उन्हें इस साल मई में गिरफ्तार किया था और शिकायत दर्ज कराई थी।

• मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत को दी गई जमानत को रद्द करने की मांग करने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर अर्जी पर बॉम्बे उच्च न्यायालय आज सुनवाई करेगा।

•झारखंड उच्च न्यायालय बाघमारा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपों पर आज सुनवाई करेगा।

• दिल्ली उच्च न्यायालय पहले केंद्र की अग्निपथ योजना को सीधे चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा और इसके बाद कुछ पिछले विज्ञापनों के तहत सशस्त्र बलों के लिए भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर निर्णय लेगा।

• अभिनेता जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ कथित 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक स्थानीय अदालत आज करेगी सुनवाई।

•दिल्ली की एक अदालत कुतुब मीनार से संबंधित एक विवाद पर हस्तक्षेप याचिका खारिज करने के अपने पूर्व के आदेश की समीक्षा के लिए दायर अर्जी पर आज आदेश पारित करेगी।

• दिल्ली की एक स्थानीय अदालत 12 दिसंबर यानि आज उमर खालिद की अंतरिम जमानत याचिका पर आदेश पारित करेगी। उमर खालिद 2020 के पूर्वोत्तर दिल्ली दंगों के एक मामले में आरोपी है।

•वकीलों को उनके अधिकारों से वंचित करने के कथित प्रयासों के विरोध में ऑल ओडिशा बार एसोसिएशन 12 दिसंबर को 'प्रतिबद दिवस' (विरोध दिवस) के रूप में मनाएगा।

• पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। इस दौरान महिलाएं 'महिला शक्ति पदयात्रा' के हिस्से के रूप में चलेंगी।

• विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, (यूजीसी) द्वारा 2023 से 2024 सत्र के लिए स्नातक कार्यक्रमों के लिए नये मसौदा की रूपरेखा पेश करने की संभावना है।

• दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरी योग्यता सूची जारी करेगा।

• बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ठाणे-बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) रूट पर 205 रुपये में अपनी प्रीमियम बस सेवा शुरू करेगी।

• तीन दिवसीय टीआईई ग्लोबल समिट 2022, इंडस एंटरप्रेन्योर्स के वार्षिक प्रमुख कार्यक्रम का अगला संस्करण उद्यमिता पर केंद्रित है, जो हैदराबाद में शुरू होगा।

• इंडस एंटरप्रेन्योर्स (टीआईई) उद्यमियों की रचनात्मकता को विकसित करने के लिए एक वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इस सम्मेलन में नवोदित स्टार्ट-अप्स पर विशेष फोकस होगा। तीन दिवसीय टीआईई ग्लोबल समिट 2022 हैदराबाद में 12 से 14 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

• जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली में पांच दिवसीय इंडो-ग्रीक सम्मेलन शुरू होगा।

• सांस्कृतिक मामलों के निदेशालय, असम सरकार के सहयोग से 'नतासूर्य स्मारक समारोह समिति' द्वारा आयोजित रंगीन यात्रा कार्यक्रम के साथ पांच दिवसीय 'नतासूर्य' नाटक उत्सव के छब्बीसवें संस्करण का आयोजन होगा। यह आयोजन श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र, पंजाबरी, गुवाहाटी में 12 दिसंबर से 16 दिसंबर, 2022 तक होगा।

• कोविड के कारण विमान सेवाएं बंद करने के तीन साल बाद श्रीलंका उत्तरी जाफना प्रायद्वीप से चेन्नई के लिए उड़ानें फिर से शुरू करेगा।

• ट्विटर ब्लू सेवा फिर से शुरू होगी; आईओएस यूजर्स के लिए ये सेवा हो सकती है महंगी

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


: *सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*

      *12- दिसंबर- सोमवार*

                      👇
*==================*

*1* अहमदाबाद भूपेंद्र पटेल आज लेंगे गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह होंगे शरीक.
*2* आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया की नीति वाले दलों को एक्सपोज करें'- PM Modi की देश के टैक्स पेयर से अपील
*3* गोवा: PM मोदी ने तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का उद्घाटन किया, मनोहर पर्रिकर के नाम से जाना जाएगा मोपा एयरपोर्ट
*4* केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें, जनवरी में बड़े बदलाव संभव; संगठन में भी परिवर्तन की चर्चा
*5* वाराणसी की तीन अदालतों में आज ज्ञानवापी से जुड़े 8 मामलों की सुनवाई, सबकी नजर इस केस पर
*6* इतिहास का पहिया अब घूम रहा है, यह भारत के उदय का समय: विदेश मंत्री एस. जयशंकर
*7* विदेश मंत्री जयशंकर आज करेंगे इंडिया ग्लोबल फोरम यूएई 2022 का उद्घाटन, G20 की अध्यक्षता पर भी होगी चर्चा
*8* सुखविंदर  सिंह सुखु को पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा-केंद्र से मिलेगा सहयोग.
*9* वाजपेयी महंगाई के विरोध में बैलगाड़ी पर सवार हुए थे, भारत जोडों यात्रा में कल राहुल गांधी;  इतिहास ने अपने को दोहराया
*10* क्या आपसे के दिल मिले,? हिमाचल में शपथग्रहण के लिए एक ही हेलिकॉप्टर में बैठ उड़े गहलोत और पायलट, जयराम रमेश बोले - यह एकता सच्चाई है, दिखावा नहीं
*11* हिमाचल-गुजरात के नतीजे लिखेंगे राजस्थान की दास्तान? जीत से सचिन पायलट खेमा खुश, हार पर अशोक गहलोत पर वार
*12* कर्नाटक के मंत्री के अजीब बयान,छात्रों के सामने खोली खुद की पोल, बोले- नकल से पास की परीक्षा, चीटिंग में PHD हूं
*13* पीएम मोदी को करता हूं पसंद, बीजेपी मेरा परिवार; बोले गुजरात के AAP विधायक भूपत भयानी
*14* महाराष्ट्र:रायगढ़ में पिकनिक मनाकर लौट रहे 48 छात्रों से भरी बस पलटी, 2 की मौत और कई की हालत गंभीर
*15* ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के फैसले से तय होगी बाजार की दिशा, विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार पर भरोसा बढ़ा
*===============================*

*🔰आज 12 दिसंबर सोमवार 2022 की तमाम बड़ी खबरें,*

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

▪️मनी लॉन्ड्रिंग: जैकलीन फर्नांडीज आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होंगी

▪️लालू की नई किडनी कर रही काम, बहन की रिकवरी भी तेज: तेजस्वी यादव

▪️अंकिता मर्डर केस: नार्को टेस्ट की मांग वाली याचिका पर आज उत्तराखंड की कोर्ट में सुनवाई

▪️पेरू में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में एक प्रदर्शनकारी की मौत

▪️गुजरात: कैबिनेट में शपथ लेने के लिए अब तक 12 विधायकों के पास फोन आए

▪️राष्ट्रपति बाइडेन बोले- यूक्रेन को दी मदद के लिए प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने बोला शुक्रिया

▪️केंद्र की अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई

▪️शिवसेना चुनाव चिन्ह विवाद मामले में चुनाव आयोग करेगा आज सुनवाई

▪️उमर खालिद की अंतरिम जमानत पर दिल्ली कोर्ट सुनाएगा आज फैसला

▪️पाक-अफगान बॉर्डर: फायरिंग घटना में अफगानिस्तान का एक सैनिक मारा गया

▪️राजस्थान: आज भारत जोड़ो यात्रा में भाग ले सकती हैं सोनिया गांधी

▪️गुजरात: पीएम मोदी ने देर रात अहमदाबाद में किया रोड शो

▪️हिमाचल प्रदेश में आज कैबिनेट विस्तार की संभावना

▪️इटली: रोम में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

▪️मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर स्टूडेंट्स-टीचर्स से भरी बस पलटी, दो लोगों की मौत

 ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
*🌄 समाचार सुप्रभात🗞*

   *12 दिसंबर, 2022 सोमवार*     
      ➖➖➖➖➖

*♨️मुख्य समाचार*

*◼️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया*

*◼️कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली*

*◼️भूपेन्‍द्र पटेल आज दूसरी बार गुजरात के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे*

*◼️पूर्व उपराष्‍ट्रपति वैंकय्या नायडू 25वें श्री चंद्रशेखरेन्‍द्र सरस्‍वती राष्‍ट्रीय श्रेष्‍ठता पुरस्‍कार से सम्‍मानित*

*◼️फीफा विश्‍व कप में सेमीफाइनल मुकाबले तय; अर्जेंटीना का मुकाबला क्रोएशिया से और फ्रांस का सामना मोरक्‍को से होगा*

    *🇮🇳राष्ट्रीय*

*◼️काशी तमिल संगमम ने काशी और तमिलनाडु के बीच जुड़ाव को और मजबूत किया है: अनुराग ठाकुर*

*◼️भारतीय समाज में मंदिरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है : विदेश मंत्री*

*◼️भारत इंडोनेशिया समन्वित गश्त-कोरपैट का 39वां संस्करण 8 से 19 दिसम्बर के बीच होगा*

*◼️प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले आठ साल में हुए विकास ने कई दशकों के विकास को पीछे छोड़ा : राज्य मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह*

*◼️सरकार ने निर्भया कोष की सहायता से देश में एक हजार से अधिक फास्ट ट्रैक अदालतें बनाई हैं- स्मृति ईरानी*

    *🌍अंतरराष्ट्रीय*

*◼️यूरोपीय संघ संसद की उपाध्‍यक्षा ईवा कैली को कथित रूप से दलाली मामले में निलंबित किया गया*

*◼️अमरीका ने मानवाधिकार हनन के कई मामलों को लेकर चीनी नागरिकों और ईरानी अधिकारियों सहित दर्जनों लोगों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए*

*🏏खेल जगत*

*◼️पी.टी. उषा आधिकारिक रूप से भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गईं*

*◼️सभी तरह की शैक्षिणिक एवं विविध प्रकार की ख़बरों के लिए हरियाणा ऐजुकेशनल अपडेट फेसबुक पेज ज्वाइन करें*

*🇦🇶राज्य समाचार*

*◼️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी का नागपुर से उदघाटन किया*

*◼️केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश के रीवा में सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया*

*◼️रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर प्रदेश में काशी और तमिलनाडु के बीच नई रेलगाड़ी काशी-तमिल संगमम की घोषणा की*

*◼️नगालैंड में 23वां हॉर्नबिल फेस्टिवल रंगारंग सांस्‍कृतिक और संगीत कार्यक्रमों के साथ सम्‍पन्‍न हुआ*

*◼️दिल्ली में यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशंस ऑफ इंडिया में दिवंगत जनरल बिपिन रावत की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण हुआ*

    *💰व्यापार जगत*

*◼️रबी फसलों के बुवाई क्षेत्र में पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 15 प्रतिशत की वृद्धि*

*☔आज के मौसम का पूर्वानुमान*

*◼️राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में सुबह मध्‍यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।*

*◼️मुम्‍बई में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं तथा एक या दो स्‍थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। तापमान 22 और 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है*

*◼️कोलकाता में सामान्‍यत: आसमान साफ रहेगा। तापमान 17 और 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।*

*◼️चेन्नई में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे तथा सामान्‍य बारिश का अनुमान है। तापमान 23 और 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।*

🚫चेतावनी: इस न्यूज़ बुलेटिन में दिए गए आंकड़े व समाचार भारत सरकार की न्यूज एजेंसी से लिए गए हैं अपने स्तर पर उनमें किसी तरह का बदलाव ना करें इसके लिए आप स्वयं जिम्मेवार होंगे

 *🔰दिन सोमवार, 12 दिसंबर 2022 के मुख्य सामाचार🔰*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

🔸दो राज्यों में चुनाव के बाद केंद्र में फेरबदल की अटकलें तेज, संगठन में भी हो सकता है बड़ा बदलावः सूत्र

🔸UNSC में  बोला भारत - ‘बुरे या अच्छे' नहीं होते आतंकवादी, श्रेणी में बांटने का युग हो तत्काल समाप्त

🔸मंदिर, हमारी संस्कृति और इतिहास के रखवाले हैं पीएम मोदी : एस जयशंकर

🔸अलवर में राहुल गांधी की यात्रा के लिए पीले चावल बांटकर लोगों को किया आमंत्रित

🔸चिदंबरम बोले- PM मोदी का जादू हो रहा कम, चिंतन करें...क्यों हारे हिमाचल और MCD चुनाव?

🔸तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तान के रिहायशी इलाके पर बोला हमला, 9 लोगों की मौत

🔸पश्चिमी देशों ने भारत को आंख दिखाया तो रूस ने दी बिग डील, तेल टैंकर्स के लिए लीज पर देगा बड़ी क्षमता वाले शिप

🔸दिल्ली BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता का इस्तीफा, वीरेंद्र सचदेवा कार्यकारी घोषित, विपक्ष में बैठने का बयान पड़ा भारी

🔸ब्रह्मोस का मुरीद हुआ चीन का एक और दुश्मन, जल्द हो सकती है डील, देश का नाम है वियतनाम

🔸पीएम मोदी को करता हूं पसंद, बीजेपी परिवार; बोले गुजरात के AAP विधायक

🔸चुनाव लड़ने की उम्र घटाने पर विचार कर रही सरकार:कांग्रेस समेत कई पार्टी पक्ष में, कहा- वोटर की उम्र 18 तो प्रत्याशी की 25 क्यों

🔸500 नए एयरक्राफ्ट खरीदने की तैयारी में एअर इंडिया:400 छोटे और 100 बड़े विमानों का ऑर्डर देगी, कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी डील होगी

🔸महाराष्ट्र में छात्रों से भरी बस पलटी, लोनावाला पिकनिक मनाने गए थे, दो की मौत, 40 से अधिक छात्र-छात्रा घायल

🔸अहमदाबाद में मोदी का रोड शो, भूपेंद्र के शपथग्रहण में आज होंगे शामिल

🔸जम्मू-कश्मीर के DGP का बड़ा बयान- 9 जिले आतंकवाद मुक्त,1 में बस कुछ और बचे

🔸पूर्वी लद्दाख और 'चिकन नेक' में नए ड्रोन के दो बेड़े होंगे तैनात, LAC पर लद्दाख से सिक्किम तक करेंगे निगरानी

🔸Delhi Winter: दिल्ली में अब शुरू होगा सर्दी का सितम, पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर हुई बर्फबारी; दिखेगा असर

🔸Kanpur police ने पकड़े 5 बांग्लादेशी, MLA इरफ़ान सोलंकी ने वेरिफाई किए थे इनके दस्तावेज

🔸हिमाचल: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली CM पद की शपथ, राहुल, प्रियंका सहित कई बड़े नेता हुए शामिल

🔸ड्रैगन की नई चाल! अब भूटान को दी धमकी, खटक रही भारत से बढ़ती नजदीकी

🔸'शॉर्टकट अपनाने वाले नेता देश के सबसे बड़े दुश्मन', नागपुर में बोले प्रधानमंत्री मोदी

🔹IND vs BAN: पहले टेस्ट से बाहर हुए रोहित शर्मा, जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी को मिला मौका

🔹IND W vs AUS W: सुपर ओवर के रोमांच में जीता भारत, सीरीज में की 1-1 की बराबरी

            *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*
                          जय हो 🙏

No comments:

Post a Comment