Saturday, 17 December 2022

घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन हुआ तेज आंदोलन का तीसरा दिन!! धरने पर किसानों को संबोधित करते ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत!स्योहारा (डॉ०उस्मान ज़ैदी)

घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन हुआ तेज आंदोलन का तीसरा दिन!!  
धरने पर किसानों को संबोधित करते ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत!
स्योहारा (डॉ०उस्मान ज़ैदी)
भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चित कालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा! ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेन्द्र  सिंह टिकैत के नेतृत्व में चल रहे धरने पर वार्ता के लिए गन्ना विशेष सचिव प्रदीप शर्मा पहुंचे उन्होंने आश्वासन दिया गन्ना पर्ची से संबंधित समस्याओं के लिए किसानों की तीसरी समस्या का समाधान पर्ची इंडेंट बढ़ाकर कर दिया जाएगा! जिससे किसानों की गेहूं की फसल की बुवाई हो सके लेकिन किसानों का कहना है! जब तक धरातल पर कार्य नहीं होगा! किसानों का धरना चलता रहेगा नाबालिक लड़की की बरामदगी के लिए एसएसआई मान चंद धरना स्थल पर पहुंचे लड़की बरामदगी के लिए उन्होंने कहा कि पुलिस कार्य कर रही है लेकिन किसान इससे संतुष्ट नहीं हुए! वार्ता विफल रही उन्होंने कहा उच्च अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही नाबालिक लड़की की बरामदगी कराई जाए! और किसानों के लिए गन्ना सट्टे में संशोधन के लिए वेबसाइट महीने में दो बार खुले क्योंकि महीने में एक बार वेबसाइट खुलने से किसान 1 महीने तक गन्ने से संबंधित दफ्तरों  के चक्कर काटते रहते हैं समस्या का समाधान नहीं होता भारतीय किसान यूनियन की मांग है! कि वेबसाइट महीने में दो बार खोलनी चाहिए जब तक किसानों की मांगे धरातल पर लागू नहीं होंगी आंदोलन चलता रहेगा साथ ही आंदोलन के दौरान आज किसानों ने थाना तिराहे पर सड़क के किनारे गन्ना रेट की घोषणा को लेकर गन्ने की होली जलाई प्रदर्शन किया और उन्होंने मांग की गन्ने का रेट जो सरकार ने वायदा किया था किसानों को 50% लाभ के अनुसार ₹500 प्रति कुंटल मूल्य हो और जल्द गन्ना मूल्य की घोषणा करें सरकार
इस अवसर पर गज राम सिंह सत्यवीर सिंह आलोक सिंह अवनीश कुमार हरिओम सिंह यादव भाकियू नागर अध्यक्ष अजीम खान विकास चौधरी प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे!

No comments:

Post a Comment