Saturday, 24 December 2022

गैंग को बड़ा दिखाने के लिए किया था हथियारों का प्रदर्शन*सहारनपुर

*गैंग को बड़ा दिखाने के लिए किया था हथियारों का प्रदर्शन*

सहारनपुर, हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

शुक्रवार को एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता की। एसपी सिटी के मुताबकि, कुछ दिन पहले सोशल मीडियो पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें 15 से 20 लड़के हथियारों का प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने वीडियो की जांच की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की। जिसमें से चार युवकों प्रिंस पुत्र संजय निवासी कोलाखेड़ी थाना तितरों, विपुल पंवार पुत्र सुशील पंवार निवसी भांकलां थाना रामपुर मनिहारन, सौरभ पंवार पुत्र राजबीर निवासी नल्हेड़ा गुर्जर व शिवम पंवार पुत्र प्रदीप पंवार निवासी उमरी खुर्द निवासी रामपुर मनिहारन क्षेत्र को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से एक मस्कट 12 बोर, एक तमंचा 12 बोर, दो तमंचा 315 बोर और जिंदा कारतूस भी बरामद किए।

*गैंग की ताकत दिखाना था मकसद* पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि क्षेत्र में कई छोटे-छोटे गैंग बना रखे हैं। जो समय समय पर गैंग की ताकत का प्रदर्शन करते हैं। इसके लिए वह योजनाबद्ध तरीके से एक स्थान पर एकत्र होते हैं और इसका वीडियो बनाकर दूसरे गैंग तक पहुंचाते हैं।

No comments:

Post a Comment