Saturday, 10 December 2022

जिले में घपले पर घपला परन्तु कार्रवाई शिफर* * परीक्षा कॉपियां भेजी जीप से, बिल बनाया ट्रक का*

*जिले में घपले पर घपला परन्तु कार्रवाई शिफर* 

*परीक्षा कॉपियां भेजी जीप से, बिल बनाया ट्रक का*

अंबेडकरनगर। मूल्यांकन के बाद कॉपियों को भेजा गया जीप से लेकिन बिल लगा दिया ट्रक का। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद जांच शुरू होने पर नए खुलासे सामनेे आ रहे हैं। हालांकि अधिकृत ढंग से कोई कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। लेकिन जांच आगे बढ़ेेगी तो कॉपियों को परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों तक भेजने के नाम पर धांधली का पर्दाफाश होना तय है।यूपी बोर्ड की परीक्षा के बाद कॉपियों के मूल्यांकन के तौर तरीकों को लेकर तो सवाल खड़े होते ही रहे हैं, अब मूल्यांकन के बाद कॉपियों को वापस भेजने के नाम पर भी धांधली उजागर हुई है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह व अकबरपुर निवासी प्रदीप सिंह ने बीते दिनों माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी शिकायत में कहा था कि बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में कॉपियों के मूल्यांकन के बाद उन्हें वापस भेजने को लेकर बड़ी धांधली बरती गई है। शिकायत के बाद परिषद ने डीआईओएस को पत्र भेजकर स्पष्ट आख्या मांगी गई है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा के बाद कॉपियों के मूल्यांकन के तौर तरीकों को लेकर तो सवाल खड़े होते ही रहे हैं, अब मूल्यांकन के बाद कॉपियों को वापस भेजने के नाम पर भी धांधली उजागर हुई है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह व अकबरपुर निवासी प्रदीप सिंह ने बीते दिनों माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी शिकायत में कहा था कि बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में कॉपियों के मूल्यांकन के बाद उन्हें वापस भेजने को लेकर बड़ी धांधली बरती गई है। शिकायत के बाद परिषद ने डीआईओएस को पत्र भेजकर स्पष्ट आख्या मांगी गई है।
अपहरण के बाद हत्या: चाचा के सामने हाथ जोड़ गिड़गिड़ाता रहा भतीजा, मासूम का कत्ल करते समय नहीं पसीजा दिल
बीए पास अपने दोस्त के साथ मिलकर रिश्ते में भतीजा लगने वाले बच्चे नासिर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक बीटेक की पढ़ाई गुरुवार के अंक में अमर उजाला में यह खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षकों व आम लोगों के बीच यह प्रकरण चर्चा में रहा। सूत्रों के अनुसार जीप के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद के मेरठ और बरेली स्थित कार्यालय तक कॉपियां भेजी गई थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि कॉपियों की संख्या बहुत कम थीं। जीप से कॉपियां भेजने के बाद उन्हें ट्रकों से भेजा जाना दिखा दिया गया।
अन्य केंद्रों की भी हो जांच
सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश चंद्र पांडेय कहते हैं कि सिर्फ एक विद्यालय की तो शिकायत हुई है। बीते वर्षों में जो भी विद्यालय मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, वहां के रिकॉर्ड की जांच कराई जाए।माध्यमिक शिक्षा परिषद का पत्र अभी नहीं मिला है। पत्र मिलने पर निर्देशों के अनुरूप सभी तथ्य उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
मनोज गिरि, प्रभारी डीआईओएस

No comments:

Post a Comment