*ट्रायवल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष (TWTA)छात्रावास अधीक्षक संजय शुक्ला ने छठवीं बार किया रक्तदान , बुजुर्ग को दिया नया जीवनदान*
पन्ना जिले के अजयगढ़ कस्बा निवासी बुजुर्ग अंबिका प्रसाद धुरिया जी को खून की अत्यंत कमी होने के कारण उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल पन्ना भर्ती किया गया था.जहां पर उनके पुत्र द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा झांसी में 1 माह पूर्व ही स्वेच्छा से रक्तदान किया गया है. अब घर में कोई भी सदस्य रक्तदान करने के लिए मौजूद नहीं है. जिसके बाद समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी द्वारा दूरभाष के माध्यम से जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई. सोशल मीडिया पर संदेश पढ़ते ही पन्ना शहर के बेनीसागर मोहल्ला निवासी संजय शुक्ला द्वारा बिना कोई विलंब किए जिला अस्पताल पहुंचकर छठवीं बार स्वेच्छा से रक्तदान किया गया है.समाजसेवी संजय शुक्ला ने कहा कि रक्तदान करना स्वयं के शरीर के लिए बेहद लाभदायक होता है.. हृदय धात बीमारी जैसे रोगों से स्वयं का बचाव होता है. इसके साथ ही जब आप समय पर किसी को खून दान करते हैं तो उसका जीवन निश्चित रूप से बचाया जा सकता है. इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में तीन से चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए. रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता है.
इस अवसर पर समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी लैब टेक्नीशियन रामनाथ ओमरे रवि प्रजापति एवं प्रभात धुरिया मौजूद रहे.
No comments:
Post a Comment