Sunday, 1 March 2026

फूलों की होली श्रद्धा के साथ साथ प्यार ओ मुहब्बत का पैग़ाम* गत 13 वर्षों से रामपुर के अम्बेडकर पार्क में मुस्लिम महासंघ द्वारा फूलों की होली कार्यक्रम आयोजित हो रहा है ।

*फूलों की होली श्रद्धा के साथ साथ प्यार ओ मुहब्बत का पैग़ाम* 
गत 13 वर्षों से रामपुर के अम्बेडकर पार्क में मुस्लिम महासंघ द्वारा फूलों की होली कार्यक्रम आयोजित हो रहा है । 
राष्ट्र में मुस्लिम समाज में अमीर खुसरो,हज़रत वारिस अली शाह और कई औलिया जो कि सूफी समाज से रंग और होली होती रही है  साथ ही मुस्लिम नवाबों और राजाओं के इतिहास से भी यह पावन पर्व मनाने का इतिहास जुड़ा है।
रामपुर यूपी में भी मुस्लिम महासंघ एवम अन्य सामाजिक तंजीमों के साथ मिलकर होली पर्व का आयोजन श्रद्धा और प्रेम के साथ आयोजित किया जाता है।
होली से पूर्व फूलों की होली में सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं।
रंग गुलाल उड़ा कर एक दूसरे को गले लगा कर बधाई देते हैं।
इस बार रमज़ान के रोज़े रखकर मुस्लिम समाज ने जोश ओ खरोश के साथ होली का पर्व मनाया।
रंग इस बात का प्रमाण है के जब बहुत से रंग पानी में मिल जाते हैं तब एक मुहब्बत का रंग बन जाते हैं।
आज हर भारतवासी को रंगों की भांति राष्ट्र प्रेम के रंग में रंग जाना है। आज यह प्रण लेने की बहुत जरूरत है।
मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़रहत अली खान ने सभी देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मुनीश शर्मा, अवतार सिंह, प्रमोद आहूजा, रवि मेहरा, नदीम खान बाकर खान, रेहान खान एड्वोकेट, एजाज़ कमर, यासीन खान, वाहिद अली, मोहम्मद शकील, मारिया फरहत आरिफा बेगम , मशीअत फातिमा, हसनत फातिमा,कशिश, रविश, रोशनी, आंचल, नविता, माही, गुंजन, किरण आदि और सर्व समाज के सैकड़ों लोग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment