तेरह से पंद्रह मार्च तक आयोजित होने वाली ध्यानचंद सेवन ए साइड महिला आल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता मिल्क रामपुर में आयोजित हो रही है जिसमें देश की नामवर टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें रामपुर की महिला हॉकी टीम पहली बार भाग ले रही है स्कूल नेशनल हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल विजेता मशीयत फातिमा द्वारा *ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल हॉकी टीम की जर्सी लांज की गई*।
रामपुर हॉकी जानकारों का मानना है कि महिला हॉकी के इतिहास में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल द्वारा राष्ट्रीय खेल हॉकी के लिए यह सराहनीय कार्य स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाने वाला अध्याय बनेगा।
No comments:
Post a Comment