आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि कल का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा जौनपुर नगर क्षेत्र में हल्की वर्षा बूंदाबांदी और कई पडोसी जिलों में हल्की सामान्य मध्यम वर्षा होने की आशा है कल भी लगभग यही मौसम रहेगा गर्मी उमस पसीना जारी रहेगा की कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा हो सकती है।
वायु गुणवत्ता सूचकांक 40 से 60 के बीच हवा के दिशा मुख्य रूप से पूर्वी दक्षिणी रहेगी और गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी
पराबैंगनी किरणों की तीव्रता 1 से 3 के बीच रहेगी और प्रदूषण की मात्रा न्यूनतम रहेगी यह मौसम 30 अगस्त के बाद फिर से बदल जाएगा
हमारे केंद्र के द्वारा जनवरी से जून तक 35 बार लिखित भविष्यवाणी की गई थी केवल काम चलाने लायक वर्षा होगी इसलिए खेती और बागवानी मुख्य रूप से सूखी फसलों वाली करें क्योंकि इस वर्ष पिछले साल के अपेक्षा 70 से 80% वर्षा होगी ।
अभी तक 700 मिली लीटर वर्षा होनी चाहिए थी लेकिन आज तक की वर्षा जोड़ने पर केवल 450 मिलीलीटर वर्षा जौनपुर में हुई है अभी आशा है कि 30 अगस्त तक वर्षा और होगी मानसूनी बादलों के संघनन वाष्पन और स्थानीय विक्षोभ के कारण जौनपुर और पड़ोसी जनपद पर केंद्रित होने से लगातार कई दिन वर्षा की स्थिति बनी है आर्य वर्षा मानव पशु पक्षियों खेती-बाड़ी बागवानी के लिए वरदान है - डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि और निदेशकअलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम पूर्वानुमान और विज्ञान अनुसंधान केंद्र
No comments:
Post a Comment