Saturday, 6 August 2022

अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने की जनसभा

अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने की जनसभा

मुकेश कुमार 

मंडावर।अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने की जनसभा मोहल्ला अफगानान कस्बा मंडावर  में संपन्न हुई ।अध्यक्षता मोहम्मद आमिर शाह ने की संचालन मुस्तकीम ने किया सभा में भारी संख्या में गरीब मजदूर वर्ग के लोगों ने भाग लिया सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद हुसैन ने कहा कि माहेगीरी धीवर बिरादरी के लोग रोजगार को लेकर बहुत परेशान है। तालाबों पर उनके कब्जे नहीं है। मछली पालन नहीं कर सकते बाजारों में मछली मुर्गा नहीं बेच सकते पुलिस उनका विरोध करती है। दलालों के माध्यम से पैसे वसूल करती है। तब कहीं जाकर थोड़ा बहुत काम कर पाते हैं ।लगभग 2 माह से कुरैशी बिरादरी का कारोबार पूरी तरह से ठप है। जो मीट बेचकर अपनी जीविका चलाते हैं। आज वह अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए बहुत परेशान है। जो गरीब वर्ग के लोग ठेली आदि लगाकर फल फ्रूट आदि बेचते हैं। उनके ऊपर भी पुलिस का डंडा चल रहा है। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा सभी ऐसे परिवारों को संगठित कर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को अवगत करा कर इन परिवारों का रोजगार बहाल कराने की मांग करेगी प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी भ्रष्टाचार है। डूडा विभाग के अधिकारी दलालों के माध्यम से मकान बना रहे हैं। और जो पात्र व्यक्ति हैं उसका मकान नहीं बन रहा विभाग के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना को पलीता लगाया जा रहा है।निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर पुलिस अवैध वसूली कर रही है। साप्ताहिक बाजारों में जो लोग मुर्गा मछली बेचते हैं। उनसे पुलिस के द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। इस पर रोक लगाने और भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से करेगी सभा में रियासत कुरैशी तरुण  कश्यप अनिल कश्यप आकाश मोहम्मद लियाकत अदनान नसीम अहमद रईस शाह नूरा शाह मोहम्मद हनीफ कुरेशी मोहम्मद शाहरुख फारुख कुरेशी मोहम्मद असलम कुरैशी अल्लाह रखा चौधरी रवीश खान आदि ने भाग लिया।

कड़ा जोखिम उठाकर आवागमन कर रहे हैं राहगीर

कड़ा जोखिम उठाकर आवागमन कर रहे हैं राहगीर

मंडावर!नवनिर्मित बालावाली पुल से अभी आवागमन प्रारंभ नहीं हुआ है फिर भी अधूरे  मार्ग से जोखिम उठाकर राहगीर गुजर रहे हैं इस तरह से कभी भी कोई बड़ी घटना घटने की आशंका बनी हुई है क्षेत्रीय लोगों द्वारा पुल निर्माण की मांग उठाकर सन 2014 में गंगा नदी पर पुल निर्माण को हरी झंडी दे दी गई थी
पुल पूरी तरह बन चुका है लेकिन मार्ग नहीं बनने के कारण पुल चालू नहीं किया गया है लोग अभी अधूरे पड़े मार्ग से किसी तरह पुल पर चढ़कर जान जोखिम में डालते हुए उत्तराखंड लक्सर के लिए आवागमन कर रहे हैं

नारायण इंटर कॉलेज दयालवाला द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को तिरंगा किया गया वितरण

नारायण इंटर कॉलेज दयालवाला द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को तिरंगा किया गया वितरण 

मुकेश कुमार 



थाना मंडावर क्षेत्र के ग्राम दयालवाला के नारायण इंटर कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय के सभी छात्र -छात्राओं को झंडा वितरण किया गया, और अपने देश के झंडे
के बारे में जानकारी दी गई की हमारा तिरंगा हमारी देश की शान व जान है, इसी के अंतर्गत इस बार आजादी के 75 वा अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा, इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूल द्वारा सभी बच्चो को तिरंगा देकर बताया की आपको अपने घरो पर झंडे को लगाना है, क्योंकि इस बार सरकार द्वारा जो हर घर तिरंगा अभियान को चलाया जा रहा है, उसको सफल बनाया जा सके

आगामी त्योहारो के मद्देनजर जनपदीय पुलिस द्वारा जनता के साथ कि गयी चाय पे चर्चा*

*💥आगामी त्योहारो के मद्देनजर जनपदीय पुलिस द्वारा जनता के साथ कि गयी चाय पे चर्चा*

एडीजी जोन,गोरखपुर के निर्देशों के अनुपालन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में  आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपदीय पुलिस अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम प्रहरियों से चाय पे चर्चा की गई इस दौरान ग्राम की कुशलता/आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

*डीएम ने गैस पाइपलाइन कार्य का किया औचक निरीक्षण*

*डीएम ने गैस पाइपलाइन कार्य का किया औचक निरीक्षण*

जौनपुर 03 अगस्त 2022 -  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा तारापुर कॉलोनी में चल रहे गैस पाइपलाइन कार्य का निरीक्षण किया गया। कार्यदायी संस्था के द्वारा जगह-जगह गड्ढे खोद कर छोड़ दिया गया है जिसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश मिश्रा को कड़ी चेतावनी देते  हुए निर्देशित किया कि तत्काल गड्ढे भरवाए, जिससे  बरसात में आमजमानस को समस्या ना होने पाए।
              उन्होंने अधि0 अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि बिना नोटिस के कोई सड़क खोद रहा है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता जल निगम सचिन सिंह को निर्देशित किया कि तत्काल सड़क को ब्लैक टॉप करते हुए ठीक कराए।
              इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, नगर मजिस्ट्रेट आयुष चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ज्योति सिंह ने सम्भाला उप जिलाधिकारी सदर का दायित्व

ज्योति सिंह ने सम्भाला उप जिलाधिकारी सदर का दायित्व 
जौनपुर ।‌ 2015 बैच की पीसीएस अधिकारी ज्योति सिंह ने बतौर एसडीएम सदर तहसील ‌का  कार्यभार संभालते हुए शासन की मंशानुरूप कार्य करने को अपनी प्राथमिकता बताया । उन्होंने कहा कि उभय पक्षों को सुनकर प्रकरणों का निस्तारण , जनशिकायतों  का त्वरित  गति से निस्तारण को प्राथमिकता दी जायेगी । जनपद में  भूमि सम्बंधित विवादों को भी अबिलम्ब  हल करने व सरकारी जमीनों पर  अवैध रुप से  किये गये कब्जे को कब्जेदारों के चंगुल से मुक्त कराने का प्रयास होगा । मूलतः देवरिया जिले के बरियारपुर गांव  की मूल निवासी ज्योति सिंह की कुछ वर्षों की  शिक्षा जौनपुर में भी हुई है , इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक की पढ़ाई पूरी कर 2015 बैच की पीसीएस अधिकारी  बनने  में  कामयाब हुई । उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश होगी कि जन समस्याओं के सापेक्ष  समुचित न्याय हो सके ।  ज्योति सिंह  इसके पूर्व एसडीएम मछलीशहर के रूप में कार्य कर रही थी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल को  कानपुर का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाये  जाने पर रिक्त सदर तहसील पर ज्योति सिंह को एसडीएम का दायित्व दिया गया   है ।

Friday, 5 August 2022

किसी बड़ी अनहोनी होने का इंतजार कर रहा विभाग* *जौनपुर*

*किसी बड़ी अनहोनी होने का इंतजार कर रहा विभाग*
 

*जौनपुर*

नगर के शाही किले से लेकर सिपाह चौराहे तक की सड़क लगभग पिछले 8 महीने से खोद कर पाइप लाइन बिछाने के कार्य के कारण पूरी तरह से खराब हो चुकी है रही सही कसर बारिश होने से पूरी हो चुकी है जिसके कारण आने जाने वाले व्यक्तियों को कभी भी किसी बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है उक्त मोहल्ले के निवासी भी इस रोड पर आने से कतराते नजर आ रहे है। आए दिन गड्ढे में कार, बाइक सवार व साइकिल से आने जाने वाले राहगीर अक्सर गड्ढो में गिरते नजर आते आज सुबह मानिक चौक के पास एक पिकअप वाहन गड्ढे में जाकर आधा पलट गया जिससे किसी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। जिसके कारण क्षेत्रवासियों काफी रोष ब्याप्त है ।