*अपराध की दुनिया के बादशाहो को धूल चटाने वाले थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम को एक बार फिर मिली कामयाबी*
*थाना सरसावा पुलिस द्वारा ढाबा संचालक को मय सह अभियुक्त व 51 किलो डोडा पोस्त सहित किया गिरफ्तार*
*सरकारी तेल पाईप-लाईन से तेल चोरी करने वाले अन्तर्रराज्य गिरोह के एक और वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफतार*
*सरसावा/सहारनपुर*
एक के बाद अपराध की दुनिया के बादशाहों को धूल चटाने वाले थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह एवम उनकी पुलिस टीम हर रोज कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कस उन्हें जेल की सलाखे दिखाने का काम कर रही है।जहां तक देखा जाये थाना सरसावा पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आकाश तोमर के आदेशों का सख्ती के साथ पालन कर रही है।सरसावा पुलिस कि कार्रवाई से अपराध करने वाले या तो जमानतें तुड़वाकर जेल में ही रहने में अपनी भलाई समझ रहे हैं या फिर क्षेत्र छोड़कर दूसरे जनपदों तथा प्रदेशों में शरण ले रहे हैं।एक बार फिर थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह तथा उनके कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने एसएसपी के आदेशों का सख्ती के साथ पालन करते हुए दो ऐसे कुख्यात नशा तस्करो को 51 किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है,जो यह नशे का कारोबार कर कई घरों को उजाड चुके हैं।इसके अलावा सरसावा पुलिस ने तेल पाइप लाइन से तेल चोरी करने वाले एक और वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी करते हुए उसे जेल भेजा है। आपको बता दें,कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा जनपद में नशा तस्करो के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड व थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में उ0नि0 नरेश भाटी ने मय टीम के आज समय करीब 6.45 बजे मोहित कुमार उर्फ मोनू पुत्र गरजाराम निवासी ग्राम पसियाला थाना साहा जिला अम्बाला हरियाणा ढाबा संचालक,अमित पुत्र जगदीश निवासी ग्राम धोलापडा-थाना सरसावा को शेरे पंजाब वैष्णो ढाबे के सामने से मय 51 किलो ग्राम डोडा पोस्त के साथ किया गिरफ्तार।और यही नहीं तेल पाइप लाइन से तेल चोरी में वाँछित चल रहे अभियुक्त इकराम पुत्र स्व,यासीन निवासी मौहल्ला झोझियान कस्बा व थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
No comments:
Post a Comment