Sunday, 12 December 2021

अब मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पहुंचे गौशाला का निरीक्षण करने__

अब मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पहुंचे गौशाला का निरीक्षण करने_________________________ धौरा टांडा (बरेली )---नगर पंचायत धौरा टांडा द्वारा संचालित कान्हा गौशाला में गोवंश के रखरखाव में लापरवाही का मामला विगत दिनों जैसे ही समाचार पत्रों में छपे तुरंत ही  राष्ट्रीय योगी सेना गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिला मंत्री हिमांशु पटेल व मीडिया प्रभारी अरुण पटेल ने धौरा टांडा का रुख किया और गौशाला में एक एक कमी को बारीकी से परखा और संबंधित कर्मियों से बात कर नाराजगी जताते हुए जिले के आला अधिकारियों से कार्रवाई सहित  गौ शाला की व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की जिस पर विगत शुक्रवार उप जिलाधिकारी सदर   'कुमार धर्मेंद्र ''ने गौशाला पहुंच तमाम कमियों को उजागर करते हुए जिलाधिकारी बरेली को अपनी रिपोर्ट पेश की जिस पर डीएम ने कड़ा रुख दिखाते हुए अधिशासी अधिकारी धौरा टांडा देवेंद्र प्रताप गौतम के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को संतुष्टि पत्र भेज दिया   उसी परिपेक्ष में आज जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी "डॉ ललित कुमार वर्मा"  गौशाला पहुंचे जहां उन्होंने पशुओं को ठंड से बचाव हेतु उपाय हरे चारे की अति शीघ्र व्यवस्था दाने की व्यवस्था संबंधित कर्मियों को करने को कहा तो वही लिंक रोड से पक्का मार्ग गौशाला तक जल्द बने उसके लिए डीएम से बात करने को कहा    गौशाला में हर दिन स्थानीय मेडिकल टीम दौरा करें ताकि समय रहते गोवंश ओं का उपचार किया जा सके वहां स्थानीय  गौ सेवकों से उन्होंने कहा कि बहुत ही सही ढंग से गोवंश ओं की देखभाल की जाए जिसमें किसी प्रकार की कोताही ना बरते  ______________________धौरा टांडा से मोहम्मद इरशाद रजवी पत्रकार की Aum Tv के लिए विशेष रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment