*110 ग्राम स्मैक (कीमती करीब 1 करोड 10 लाख रुपये) मय एक अदद मोटर साइकिल के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच।*
पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 19.01.2022 को वरि0उ0नि0 रुदल बहादुर सिंह मय पुलिस बल व एसएसबी बल के संयुक्त टीम के देखभाल क्षेत्र, तलाश संदिध व्यक्ति वस्तु व रोकथाम तस्करी व रात्रि गस्त के दौरान रेलवे स्टेशन के पास से अभि0 बाबूराम साहू निवासी चेतराम साहू निवासी मोहनापुर दा0 मकनपुर थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच को समय 21.40 बजे 110 ग्राम स्मैक मय एक अदद मो0सा0 वाहन सं0 UP 40 AL 8896 TVS स्पोर्ट के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 32/2022 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय सदर रवाना किया गया ।
*अभियुक्त का नाम पता-*
बाबूराम साहू निवासी चेतराम साहू निवासी मोहनापुर दा0 मकनपुर थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच
*गिरफ्तारी करने वाली टीम का नाम*
वरि0उ0नि0 श्री रुदल बहादुर सिंह रूपईडीहा जनपद बहराइच ।हे0का0 वकील सिंह थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच ।का0 विरेन्द्र गुप्ता थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच ।
का0 अतीक कुमार यादव थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच ।
एस0एस0बी0 बल का
ASI अरुन कुमार
हे0का0 भरतलाल सोंलकी
का0 भूपेन्द्र सिंह विष्ट
का0 ख्यालीराम सैनी
का0 मनीष राय
No comments:
Post a Comment