शिवपुर/बहराइच
*दिनदहाड़े चोर ने दिया चोरी की घटना को अंजाम,,घर से 20,000रु लेकर हुआ चंपत, ग्रामीण करते रहे शोरगुल।*
घटना आज दिनांक 20 जनवरी 2022 की है, जहां पीड़ित ने बताया कि मैंने अपना सिंचाई पंपिंग इंजन अपने पड़ोसी रूद्रसेन को आज प्रातः महज ₹20000 में बिक्री किया था। पैसा पाकर पीड़ित अपने घर में पैसों को गिन कर शर्ट में रखकर टांग दिया। यह कृत्य गांव के ही विपक्षी लल्लू उर्फ राजेश पुत्र बुद्धा महारा दूर से देख रहा था। चूंकि प्रार्थी सीधा व मजदूरपेशा व्यक्ति है, अतः कुछ समय पश्चात अपने बीवी बच्चों के साथ वह अपने खेत को चला गया। तभी पहले से ही घात लगाए चोर लल्लू ने प्रार्थी के घर की दीवार चढ़कर घर में घुसकर शर्ट में रखें ₹20000 नगद निकाल लिए और प्रार्थी के घर की छत फांद कर निकलने लगा। विपक्षी चोर को ऐसा करते हुए मोहल्ले के काफी ग्रामीणों ने देखा है। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया किंतु अपनी शातिरी से वह बच निकला। काफी समय बाद जब प्रार्थी अपने घर वापस आया तो आसपास के लोगों से ज्ञात हुआ कि उसके घर में दीवार चढ़कर लल्लू गया था। पीड़ित अपने घर में जाकर आनन-फानन में रखे हुए पैसों की पड़ताल की,जहां सारे के सारे ₹20000 गायब मिले। जिस पर पीड़ित प्रार्थी ने उपरोक्त चोर की तलाश शुरू की जिसमें ज्ञात हुआ की चोर ने पैसे न चुराने का बहाना कर टाल दिया है। पीड़ित ने घटना की सूचना नजदीकी चौकी बैबाही में देकर उचित न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों से ज्ञातव्य हुआ है कि उपरोक्त विपक्षी काफी दबंग, शातिर व अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति है।वह कई स्थानों पर ऐसी कुख्यात घटना को अंजाम भी दे चुका है।
No comments:
Post a Comment