Friday, 21 January 2022

बहराइच फखरपुर 65 वर्षीय बुर्जुग के हत्या में पोता गिरफ्तार* #AumTv786,

*बहराइच फखरपुर 65 वर्षीय बुर्जुग के हत्या में पोता गिरफ्तार* 
चाचा और चाची को किया गंभीर रूप से घायल अपने जुर्म छुपाने के लिए अभियुक्त कर रहा था पूरी कोशिश ज्यादा देर नहीं चल पाया पुलिस के सामने नाटक पोते ने अपना जुर्म किया कबूल। बहराइच फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलोरा बासु के मजरा लालमणि पहिया में पोते ने घर में घुसकर बृज देशराज पुत्र राम सुदामा पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी पास में ही सो रहे चाचा कृष्ण कुमार उर्फ ननके के सिर पर भी कुल्हाड़ी से हमलावर लहूलुहान कर दिया बगल के कमरे में सो रही। ननके की पत्नी को जब कुछ आहट हुई तो वह भी मौके पर पहुंची पहचान से बचने के लिए हमलावर ने उसे भी घायल मृत समझकर फरार हो गया। सुबह सूचना मिलने पर फखरपुर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे वह घटना की गहराई से छानबीन शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मिले सबूतों के आधार पर हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया इस मौके पर एसपी व एडिशनल एसपी कुंवर धनंजय सिंह, क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह, थाना अध्यक्ष फखरपुर परमानंद तिवारी समेत डॉग हरिद्वार कांस्टेबल राकेश कुमार तथा जगेश कुमार डाग लमर 42 बटालियन एसएसबी नानपारा सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment