*बहराइच: कतर्नियाघाट रेंज एक और बच्ची को तेंदुए ने बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत*
बहराइच। मोतीपुर रेंज के खटिकनपुरवा निवासी बच्ची को तेंदुए ने शिकार बना लिया। उसका शव बरामद हो गया है। पुलिस ने वनकर्मियों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लगातार हो रहे तेंदुए के हमले से ग्रामीण दहशत में हैं। बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में तेंदुए का हमला निरंतर जारी है। वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत नौसर गुमटिहा के खटिकनपुरवा गांव निवासी सोनी (10) पुत्री मायाराम
दोपहर में जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने बालिका को दबोच लिया। तेंदुए के हमले में बालिका की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने खोजबीन कर कुछ दूरी पर शव बरामद कर लिया। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य टीम के साथ गांव पहुंचे। मोतीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तेंदुए के हमले में बालिका की मौत से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। निरंतर हो रहे हमले से ग्रामीणों में दहशत के साथ नाराजगी है। सभी का कहना है कि एक तरफ तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजड़ा लगाया है तो दूसरी तरफ निरंतर तेंदुए हमले कर रहे हैं।
पांच दिन में तीन की हुई मौत मोतीपुर रेंज में अचानक तेंदुए के हमले बढ़ गए हैं। बीते पांच दिन में तीन बच्चों की मौत हो गई है। इसी रेंज में एक ही दिन बालक और तीन वर्षीय मासूम को तेंदुए ने चार दिन पहले मार दिया था।
No comments:
Post a Comment