*डीएम ने ब्लाक व सीएचसी तेजवापुर का किया निरीक्षण और टीकाकरण कार्य का लिया जायज़ा,,,,*
बहराइच 19 जनवरी। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेजवापुर में कोविड टीकाकरण सत्र का निरीक्षण,,,,,, एम.ओ.आई.सी. डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री को निर्देश दिया कि छूटे हुए लोगों को विशेषकर 15-18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों तथा 60 वर्ष से अधिक बुज़ुर्गों व फ्रन्टलाईन वकर्स को बूस्टर डोज़ के साथ-साथ निर्वाचन कार्य में लगे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने यह भी निर्देश दिया टीकाकरण कार्य की फीडिंग में किसी प्रकार की कोताही ने बरती जाय ताकि जनपद की रैंकिंग प्रभावित न हो।,,,,,
इसके उपरान्त जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने ब्लाक मुख्यालय तेजवापुर का निरीक्षण कर यहॉ पर संचालित टीकाकरण सत्र का जायज़ा लिया। डीएम को बताया गया कि यहॉ पर निर्वाचन कार्य में लगे हुए कर्मचारी व फ्रंटलाईन वकर्स को टीकाकरण कराया जा रहा है। यहॉ पर की गयी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी हेमन्त कुमार यादव को निर्देश दिया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाय। इसके पश्चात डीएम ने बाल विकास परियोजना अधिकारी तेजवापुर का निरीक्षण कर टीकाकरण की प्रगति का जायज़ा लिया। टीकाकरण की स्थिति संतोषजनक न पाये जाने पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए सीडीपीओ अनुज कुमार को निर्देश दिया कि व्यक्तिगत रूचि लेकर शत-प्रतिशत कर्मचारियों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।,,,,,,
No comments:
Post a Comment