*बहराइच पुलिस में बड़ा सवाल अपराधियों को कब गिरफ्तार करेंगे देहात कोतवाल*
*तेजतर्रार एसपी के छवि को धूमिल करना चाह रहे हैं एसएचओ देहात*
*खनन माफिया द्वारा दी जा रही जान से मारने की धमकी चार दिन पहले मेरे घर पर अज्ञात हमलावरों के साथ पथराव करते हुए किया था जानलेवा हमला*
जनपद बहराइच बड़ा सवाल आरोपियों को कब गिरफ्तार करेंगे देहात कोतवाली के एसएचओ मैं फहीम अहमद पत्रकार रायपुर राजा का निवासी हूँ। मैने पूर्व में खनन माफियाओं के खिलाफ अवैध खनन की खबरें चलाई थीं। जिससे कटी चौराहा निवासी खनन माफिया शेबू मुझसे रंजिश रखता है। बीती 15 जनवरी 2022 को विपक्षी शेबू पुत्र हनीफ अपने भाई छब्बू अपने 12 से 15 अज्ञात हमलावरों द्वारा मेरे घर मे घुसने लगे जब मैंने मना किया तो मुझपर हमला किया जान बचा कर मैं अपने घर के अन्दर भागा तो सभी हमलावर मेरे घर मे घुस आये और मुझे व मेरे बच्चों को मारने पीटने लगे जिससे मेरे बेटे को गम्भीर चोटें आईं। मैंने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली देहात को दी साथ ही डॉक्टरी परीक्षण भी कराया पुलिस ने मात्र खाना पूर्ति करते हुए 323, 504, 506 आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नही की और न ही कोई गम्भीर धाराएं लगाईं। साथियों आज शाम को मैं अपने घर जा रहा था तब कटी चौराहा से मेरे घर की ओर जाने वाले मार्ग के बीच मरघट्टा के पास शेबू अपने भाई छब्बू और अन्य लोगों के साथ वहां खड़ा था उसने मेरी बाइक रास्ते मे रोक कर धमकी दी है कि तुमने हमारे खिलाफ मुकदमा लिखाया है तुम अभी हम लोगों को जानते नही हो मुकदमा वापस ले लो नही तो तुम और तुम्हारे बेटे कहाँ गायब हो जाओगे कोई जान नही पायेगा इसके साथ उसने मुझसे बहुत अभद्रता की। मेरा सभी पत्रकार साथियों व सभी पत्रकार संगठनों से अपील है कि मेरी मदद करें ताकि मेरी व मेरे परिवार की जानमाल की रक्षा हो सके। निवेदन है कि सभी साथी कल दिनांक 20 जनवरी 2022 समय 12 बजे दिन में जिला सूचना कार्यालय पर पहुंच कर मेरी मदद करने की कृपा करें।
फहीम अहमद पीड़ित पत्रकार
मो0नं9918036184
No comments:
Post a Comment