मुरादाबाद से मोहम्मद सुलेमान की रिपोर्ट
स्लग,,वर्तमान विधायक का टिकट कटने से समर्थक नाराज़, पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन,
एंकर,,मुरादाबाद जनपद की विधानसभा 29 कुंदरकी से दो बार विधायक रहे हाजी मोहम्मद रिजवान का टिकट कटने से समर्थकों में भारी नाराजगी देखने को मिली है वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाजी मोहम्मद रिजवान का कुंदरकी विधानसभा से टिकट काटकर लोकसभा सांसद डॉ वर्क के पौत्र जियाउर्रहमान वर्क को टिकट देकर क्षेत्र में खलबली मचा दी है जिसके चलते विधानसभा 29 कुंदरकी की जनता विधायक का टिकट कटने से नाराज है। क्षेत्र की जनता एकत्रित होकर जियाउर्रहमान का पुतला जलाकर विरोध जता रहीं है और बाहरी प्रत्याशी को टिकट न देने की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग कर रही है चमरोआ ग्राम पंचायत के डॉ मोहम्मद रिजवान का कहना है कि डॉक्टर के पुत्र यहां से 70 किलोमीटर दूरी पर है। कभी वह इस विधानसभा में घूमने के लिए नहीं आए हैं। हमें अपने क्षेत्र के ही विधायक को ही टिकट दिया जाएं। जिससे वह क्षेत्र की जनता की समय से पहले सुख दुःख में काम आ सके अगर ऐसा पार्टी द्वारा दोबारा से निर्णय नहीं लिया गया तो हम विधानसभा 29 कुंदरकी से हाजी रिजवान को निर्दलीय चुनाव लड़ आएंगे और जीत हासिल कर आएंगे वहीं ग्राम पंचायत रामपुर भीला ग्राम पंचायत के नौशाद अली ने भी अपने समर्थकों के साथ सांसद डॉक्टर वर्क का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया फिर वही ग्राम प्रधान अख्तर अली ने भी अपने समर्थकों के साथ सांसद डांक्टर वर्क और उसके पौत्र जियाउर्रहमान वर्क का पुतला फूंक कर विरोध जताया दो बार रहे सपा से विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान को ही टिकट देने की मांग की है। सभी क्षेत्र की जनता ने हाजी मोहम्मद रिजवान को ही टिकट देने की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग कर रहें है। जनता का यह भी कहना है कि अगर जियार्उरहमान, का टिकट नहीं काटा गया तो इस कुंदरकी की विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को हार भी हासिल हम कराएंगे और बाहरी प्रत्याशी को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे,,
बाईट,,डॉक्टर मोहम्मद रिजवान ग्राम प्रधान
बाईट,,नौशाद अली ग्राम प्रधान,
No comments:
Post a Comment