Friday, 21 January 2022

*बैंक शाखा प्रबंधक की मोटरसाइकिल की डिग्गी से अज्ञात चोरों ने उड़ाए लाखों*#AumTv786jonpur,

*बैंक शाखा प्रबंधक की मोटरसाइकिल की डिग्गी से अज्ञात चोरों ने उड़ाए लाखों*

*जौनपुर* नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रधान डाकघर के पास से अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर लाखों रुपए उड़ा लिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओलांदगंज निवासी रिटायर गोमती ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक हरिहर प्रसाद श्रीवास्तव बुधवार दिन के लगभग 1:00 बजे नगर में स्थित प्रधान डाकघर पहुंचे और अपने अकाउंट से 2 लाख आठ हजार निकाल कर अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रख दिया। रुपया रखने के बाद पूर्व शाखा प्रबंधक कुछ काम करने लगे जिसके कारण अज्ञात चोरों ने उनकी डिग्गी तोड़कर उसमें रखे 2 लाख आठ हजार उड़ा कर चंपत हो गए। शाखा प्रबंधक जब अपने घर पहुंचे तो देखा डिग्गी का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखे रुपए व आवश्यक कागजात गायब है। उसी समय कोतवाली जाकर पुलिस को लिखित तहरीर दिया। कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिटायर्ड शाखा प्रबंधक गोमती ग्रामीण बैंक इस बात की आस लगाए हुए हैं कि शीघ्र ही पुलिस उनका रूपया बरामद कर चोरों को सलाखों

के पीछे पहुंचा देगी।

No comments:

Post a Comment